डिलीवरी के बाद महिला के लिए कैल्शियम की जरूरत क्यों बढ़ जाती है? जानें कारण

Calcium is important after delivery: बच्चे की डिलीवरी के बाद एक महिला को रिकवर होने और शरीर को दोबारा मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद महिला के लिए कैल्शियम की जरूरत क्यों बढ़ जाती है? जानें कारण


Calcium For Post Delivery: बच्चे के जन्म के बाद एक महिला का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। महिला का शरीर सही तरह से रिकवर हो सके इसके लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं उसे ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं। ब्रेस्टफीडिंग के कारण महिलाओं की हड्डियां प्रभावित होती हैं। इस दौरान बहुत सी महिलाओं का बोन मास भी लॉस हो जाता है। हड्डियां हमेशा सही रहे इसके लिए महिलाओं को कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है।

एनआईएचडॉटजीओवी की एक रिपोर्ट बताती है कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं हड्डियों का 3 से 5% मास लॉस हो जाता है। इसलिए बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन नमीता अग्रवाल का कहना है कि डिलीवरी के बाद मां सही तरीके से रिकवर कर सके और बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिले इसके लिए कैल्शियम का सेवन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कैल्शियम की कमी से न सिर्फ बच्चे की सेहत को नुकसान हो सकता है बल्कि महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा हो सकता है। हालांकि भारत में ज्यादातर मामलों में महिलाएं डिलीवरी के बाद अपनी डाइट को लेकर गंभीर नहीं रहती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि डिलीवरी के बाद डाइट में थोड़ी सी भी चूक मां और बच्चे दोनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं डिलीवरी के बाद महिलाएं कैल्शियम की कमी को कैसे पूरा कर सकती हैं।

post pregnancy diet for mother

हड्डियों को इस तरह रखें हेल्दी- 

दूध से बनी चीजें खाएं

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध और दूध से बनीं चीजों का सेवन करें। डिलीवरी के बाद महिलाएं कैल्शियम के लिए डेली डाइट में डेयरी प्रोडक्ट दूध, दही, चीज़, आइस क्रीम जैसी चीजों को शामिल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः बच्चे के गले में कुछ अटक गया है तो अपनाएं ये 3 उपाय, मिलेगी राहत

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। डिलीवरी के बाद महिला का शरीर तेजी से रिकवर हो सके इसके लिए वो हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि ब्रोकली, पालक, सरसों, मेथी और गाजर का सेवन कर सकती हैं।

post pregnancy body

सी फूड का करें सेवन

शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल सके इसके लिए अपनी डाइट में महिलाएं सी फूड्स को शामिल कर सकती हैं। सी फूड में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-फैटी एसिड पाया जाता है। आप अपने खाने में सैल्मन, टूना, मेकरेल जैसे सी-फूड को शामिल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या गर्भावस्था के दौरान कॉफी पीना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानिए जवाब

सफेद तिल

प्रतिदिन एक चम्मच सफेद तिल का सेवन करके भी शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। 1 चम्मच तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। अगर आप प्रतिदिन 1 चम्मच सफेद तिल का सेवन करती हैं, तो इससे शरीर को तेजी से रिकवर करने में भी मदद मिलती है। 

 

Read Next

मह‍िलाओं के ल‍िए क्‍यों जरूरी है वजाइनल हाईजीन? समझें डॉक्‍टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version