
Invasive Meningococcal Disease: दुनियाभर में अभी तक कोरोना महामारी का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है कि ऐसे में आए दिन नई-नई बीमारियों की पुष्टि हो रही हैं। मंकी वायरस और बर्ड फ्लू इंफेक्शन के बाद अब दुनियाभर में एक और बीमारी को बड़े खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। हाल ही में Invasive meningococcal बीमारी मिलने का दावा किया जा रहा है। यह बीमारी इंसान के लिए काफी घातक साबित हो सकती है। यह एक प्रकार का वायरस है, जो शरीर के भीतर प्रवेश करके इंसान की जान तक ले सकता है। आइये विस्तार से जानते हैं इस बीमारी के बारे में।
इस पेज पर:-
कई देशों में हुई इस बीमारी की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ समय में Invasive meningococcal Disease (IMD) की पुष्टि कई देशों में की जा चुकी है। दरअसल, यह बीमारी यूएस, यूके, नॉर्वे और फ्रांस के लोगों में देखी गई है, जिन्होंने हाल ही में साउदी अरब का दौरा किया है। बताया जा रहा है कि यह एक ऐसा इंफेक्शन या वायरस है, जो शरीर के भीतर जाने के 24 घंटों के भीतर ही इंसान की जान जाने का कारण बन सकता है। यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल द्वारा एक नीदरलैंड के एक संधिग्ध व्यक्ति की जानकारी दी है, जो इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है।

क्या है Invasive meningococcal Disease?
Invasive meningococcal Disease आमतौर पर मेंनिंगाइटिस (दिमागी बुखार) के कारण होती है। मेंनिंगाइटिस को इसका एक बड़ा कारण माना जाता है। यह समस्या बैक्टीरियम निसेरिया मेनिंगटाइटिस के कारण फैलने वाले बैक्टीरया के कारण होती है। यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल की मानें तो इस बीमारी से मरने का रेशिया 8 से 15 प्रतिशत है। आमतौर पर यह युवाओं या फिर किशोरों को ज्यादा प्रभावित करती है।
इसे भी पढ़ें - क्या है Meningococcal बीमारी? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
Invasive meningococcal Disease के लक्षण
- इस बीमारी से पीड़ित होने पर आपको उल्टी और मतली जैसी समस्या हो सकती है।
- ऐसे में आपको अचानक बुखार आने और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
- इस स्थिति में आपको गर्दन में अकड़न रहने के साथ ही सेंस्टिविटी भी हो सकती है।
- इस स्थिति में कई बार भूख कम लगने जैसी समस्या हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
Read Next
Noida Deaths due to Heatwave: नोएडा में लू लगने से गई 14 लोगों की जान, 118 लोग हुए अस्पताल में भर्ती
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version