मोटापा और कुछ नहीं, बल्कि आपके शरीर में जमा हुई चर्बी यानी फैट है। ये फैट आपको खाने-पीने की चीजों से मिलता है। अगर आप खाए जाने वाले फैट पर कंट्रोल कर लें, तो आपके लिए वजन घटाना कोई मुश्किल काम नहीं है। अब ज्यादातर लोग फैट और कैलोरीज घटाने के लिए डाइटिंग के नाम पर भूखे रहना शुरू कर देते हैं। मगर ये वजन घटाने का सही तरीका नहीं है। मन मारकर भूखे रहने से उल्टा आपका वजन बढ़ता है और शरीर भी कमजोर होता है। भूखे रहने से बेहतर है कि आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करें, जिनमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है या बिल्कुल नहीं होती है। इन्हें फैट-फ्री फूड्स कहते हैं। अपनी डाइट में इन 5 फैट-फ्री फूड्स को शामिल करके आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं।
सेब खाएं
ये कहावत पुरानी है कि रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। सेब में कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा सेब में फैट बिल्कुल नहीं होता है। सेब के रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल घटता है और शरीर की चर्बी कम होती है। इसलिए डायटीशियन मानते हैं कि सेब का सेवन दिल की बीमारियों से बचाने में मददगार है। सेब इसलिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें राइबोफ्लेविन, थियामिन और पिरिडॉक्साइन नामक न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर की कई गंभीर बीमारियों से रक्षा करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: आपका ध्यान भले इन पर न जाए, मगर आपके मोटापे का कारण हो सकते हैं ये 6 अजीब कारण
टॉप स्टोरीज़
ब्रोकली
ब्रोकली को सबसे हेल्दी सब्जियों में गिना जाता है। ब्रोकली में फैट की मात्रा बहुत कम होती है। इसके बावजूद ब्रोकली में बहुत सारे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके अलावा ब्रोकली में विटामिन सी, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। ब्रोकली को आप ढेर सारी डिशेज में डालकर बना सकते हैं। इसके अलावा इसके साथ अन्य सब्जियों को मिलाकर थोड़े से तेल में फ्राई करके आप बहुत फायदेमंद सब्जी बना सकते हैं।
एग व्हाइट खाएं
शाकाहारी लोगों में अक्सर विटामिन बी12 की कमी पाई जाती है। अंडे में विटामिन बी12 पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करना आपके लिए अतिरिक्त फायदेमंद हो सकता है। मगर अंडा खाते समय ध्यान रखें कि आप अंडे का पीला भाग कम से कम खाएं। इसके सफेद हिस्से में भी आपको पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मिल जाते हैं, इसलिए आपको एग व्हाइट का ही सेवन करना चाहिए। अंडे में मौजूद पोषक तत्व और प्रोटीन शरीर में टिशूज के निर्माण और रिपेयरिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसे भी पढ़ें: ये है प्रति सप्ताह 1 किलो वजन घटाने वाली 'सुपरकार्ब डाइट', जानें इस डाइट में क्या-कैसे खाना है
स्किम्ड दूध पिएं
शाकाहारी लोगों के लिए दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। दूध में कैल्शियम और कई अन्य मिनरल्स की मात्रा अच्छी होती है। मगर फुल क्रीम दूध में फैट ज्यादा होता है, इसलिए आपको फुल क्रीम के बजाय स्किम्ड दूध पीना चाहिए। इस दूध से फैट निकाल लिया जाता है। इसके बावजूद इसमें कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व अच्छी मात्रा में रहते हैं। इसके सेवन से आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और आपका वजन भी नहीं बढ़ता है।
ग्रीन टी पिएं
अगर आप दिन में एक कप भी दूध वाली चाय या कॉफी पीते हैं, तो ये आपके वजन घटाने के लिहाज से सही नहीं है। अगर आपको कॉफी पसंद है तो आप बिना चीनी के फिल्टर कॉफी पी सकते हैं। अगर आपको चाय पसंद है, तो आप ग्रीन टी पी सकते हैं। ग्रीन टी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से बचाते ही हैं। साथ ही इसके सेवन से आपका वजन भी कम होता है।
Read more articles on Weight Management in Hindi