ऑक्सीजन के बाद हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी चीज पानी है। पानी हमारे खून में, कोशिकाओं में, तंत्रिकाओं में, हड्डियों में यानी पूरे शरीर में मौजूद है। हमारे शरीर का 65% से ज्यादा वजन, शरीर में मौजूद पानी का होता है। शरीर के तमाम अंगों जैसे- लिवर, किडनी, हृदय, मस्तिष्क आदि को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। पानी पीने के बारे में अक्सर लोग तरह-तरह की बातें बताते हैं, जैसे- ज्यादा पानी पीना अच्छा होता है, ज्यादा पानी पीने से नुकसान होता है, गर्भवती को ज्यादा पानी पीना चाहिए, महिलाओं को ज्यादा पानी पीना चाहिए आदि। ऐसे तमाम मिथकों का जवाब चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं।
क्या ज्यादा पानी से नुकसान होता है?
हां,आप अपने शरीर से पसीने, मलमूत्र और सांसों आदि के जरिए जितना पानी निकालते हैं उससे ज्यादा पानी पीना नुकसानदेह हो सकता है। पानी का ओवरडोज किडनी पर आवश्यकता से अधिक दबाव डालता है।
क्या जिम जाने वालों को ज्यादा पीने की जरूरत होती है?
आपकी गतिविधियां आपकी पानी पीने की क्षमता को निर्धारित करती हैं। प्रति 100 कैलोरी सेवन पर आपको आधा गिलास या 100 मिमि. पानी पीना चाहिए। इसी के हिसाब से थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है। अगर आप ज्यादा दौड़ भाग करते हैं या चलते-फिरते हैं, तो उसमें 500 से 1000 तक कैलोरी जुड़ जाती चाहिए। अगर आप जिम जाते हैं तो ऐसे में आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- शौचालय के पानी से इडली बनाते विक्रेता का वीडियो वायरल, जानें गंदगी में बने स्ट्रीट फूड्स क्यों हैं खतरनाक?
महिलाओं और पुरूषों को कितना पानी पीना चाहिए?
महिलाओं और पुरूषों के पानी पीने की आवश्यकता उनके बीएमआर और एक्टिविटी लेवल पर निर्भर करती है। साधारणतयाः जिम न जाने वाले व्यक्ति को 500 कैलोरी और जिम जाने वाले को 1000 कैलोरी के हिसाब से पानी पीना चाहिए। बहरहाल, 100 कैलोरी के लिए 100 एमएल पानी पीना जरूरी है। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिन भर में 12-13 गिलास पानी पीना र्प्याप्त होता है।
क्या पानी पीने से चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाती हैं?
हां, कुछ हद तक तो यह सही है। पानी पीने से चेहरे पर नमी रहती है। वैसे भी एक निश्चित अंतराल के बाद स्किन को ठीक रहने और हेल्दी बनाने के लिए पानी पीने की सलाह दी जाती है।
क्या कम पानी पीने से एसिड यूरिन आता हैं?
यह सही है कि पानी ब्लैडर कैंसर को रोकता है। लेकिन बच्चों को ऊर्जा के लिए पानी पीना चाहिए। सिर्फ व्यस्कों को ही ब्लैडर कैंसर से बचाव के लिए अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है। यूरिन में एसिड का हाई लेवल होना नुकसानदासक नहीं है लेकिन किसी व्यक्ति फिर चाहे वह महिला हो या पुरूष का गलत खान-पान और अधिक वजन होने पर समस्या पैदा होती है। ऐसे में अधिकतम पानी पीकर यूरिन एसिड लेवल कम करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें:- ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ इस लड़की ने दी UPSC की परीक्षा, जन्म से हैं 2 गंभीर बीमारियां
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला को कितना पानी पीना चाहिए?
पानी गर्भवती के लिए भी बहुत अहम न्यूट्रिशन है। गर्भधारण के समय इसके अलग-अलग रूपों में प्रभाव पड़ते हैं। यह मिसकैरिज, कब्ज और रक्त स्राव को रोकता है। महिला को गर्भ के तीसरे महीने में दोगुने रक्त की जरूरत होती है क्योंकि किडनी का काम ऐसे में अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में फ्लूड की जरूरत भारी मात्रा में पड़ती है। गर्भवती महिला को दिन में जूस व अन्य पेय पदार्थों के साथ कम से कम 13 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को तरल पदार्थों पर खासा ध्यान देना चाहिए। जब भी वे फीड कराएं उससे पहले एक गिलास पानी पीना काफी लाभदायक होता है, यह फीडिंग के दौरान हुई फ्लूड की कमी को भरता है।
खाने से पहले और बाद में क्या पानी पीना चाहिए
हमारे शरीर में एन्जाइंम से पानी का कार्य नहीं पूरा होता क्योंकि यह हमारे पाचन तंत्रों में मिक्स नहीं हो पाता। पानी तो शरीर में जाने वाले पौष्टिक आहार को टुकड़ों में विभाजित करता है। इसीलिए भोजन करने से कुछ समय पहले पानी पीने की सलाह दी जाती है।
Read More Articles On Miscellaneous in Hindi