कम पानी पीने से आंतों पर पड़ता है बुरा असर, हो सकती है कई परेशानियां

डिहाईड्रेशन की वजह से आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। आगे जानते हैं डिहाईड्रेशन को दूर करने के उपाय।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कम पानी पीने से आंतों पर पड़ता है बुरा असर, हो सकती है कई परेशानियां


पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को डिहाइड्रेशन की वजह से कई अन्य तरह की समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। दिमाग में सूजन, कोमा, किडनी फेलियर को डिहाइड्रेशन से जोड़ कर देखा जा सकता है। डिहाइड्रेशन की समस्या आपकी आंतों को भी प्रभावित करती है। आंतों को आहार से पोषण को अवशोषित करने के लिए लिक्विड की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही बाउल मूवमेंट के लिए भी आपको पानी की जरूरत पड़ती है। व्यक्ति को वजन के अनुसार रोजाना पानी पीने की सलाह दी जाती है। इस लेख में दिल्ली के पहाड़गंज स्थित मैक्स सुपर स्पेशिलिएटी अस्पताल के एंडोस्कोपी विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. दीपक लाहोटी आपको डिहाइड्रेशन की वजह से आंतों व पेट पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के कुछ उपाय भी बताए गए हैं।

डिहाइड्रेशन की वजह से पेट व आंतों पर पड़ने वाले प्रभाव - Dehydration Is Bad For Intestine Health In Hindi

बाउल मूवमेंट धीमा होना

शरीर के संचालन में बाउल मूवमेंट एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें आपका आहार आंतों से गुजरता हुआ बाहर आता है। इस प्रक्रिया में पानी या तरल पदार्थ की अहम भूमिका होती है। पानी या तरल पदार्थ आपके बाउल मूवमेंट को बेहतर करने में सहायक होते हैं। बाउल मूवमेंट में सुधार होने से आपको कब्ज की समस्या नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें : पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने पर अपनाएं ये उपाय, मिलेगी जल्द राहत

dehydration side effects on your intestine health

पेट फूलना की समस्या होना

डिहाइड्रेशन की वजह से आपको गैस की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन के कारण पेट में एसिड बनने लगता है। जिसकी वजह से आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, आपको सीने में जलन (एसिड रिफ्लक्स) की परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।

पेट में सूजन होना

कब्ज, सूजन और गैस के अलावा, डिहाइड्रेशन के कारण आंतों में सूजन हो सकती हैं। जब शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होती है, तो इससे म्यूकस कम बनता है। इसके कारण आपकी आंतों में जलन और सूजन की समस्या हो सकती है। यदि किसी को पहले से ही पेट में सूजन की समस्या हो, तो ऐसे में आईबीडी (Inflammatory Bowel Disease) होने की संभावना बढ़ जाती है।

डिहाइड्रेशन की समस्या से कैसे करें बचाव?

  • डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए आप शराब और कैफीन का सेवन कम से कम करें।
  • सुबह उठने के बाद और सोने से पहले पानी अवश्य पिएं।
  • उच्च मात्रा में तरल पदार्थ वाले फलों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा दाल का नियमित रूप से सेवन करें।
  • कहीं बाहर जाने से पहले पानी की बोतल साथ में लेना न भूलें।
  • डॉक्टर से पूछकर अपने वजन के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी या तरल पदार्थ को अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये अच्छी आदतें, दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम

शरीर की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप खुद को गर्मियों में भी हाइड्रेट रख सकते हैं। इससे आपको कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलने में मदद मिलती है। साथ ही, आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर होती हैं।  

 

Read Next

चेहरे और स्किन पर दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ल्यूपस का संकेत, जानें बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version