दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी फैल रही है। इससे दुनिया भर के तकरीबन सभी देश किसी न किसी तरह से प्रभावित हुए हैं। अबतक इस वायरस ने कई लोगों की जान ले ली हैं। अलग-अलग देशों के शोधकर्ताओं ने यह बताया है कि यह वायरस उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है जिसकी इम्यूनिटी कम होती है। ऐसे में कई डॉक्टरों ने लोगों को यह भी सलाह दे रहे है कि महामारी के इस दौर में खुद को बचाने के लिए अपने इम्यूनिटी लेवल को अच्छा बनाकर रखें। इसके लिए उन्हें पौष्टिक व इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाने की सलाह दी जा रही है।
आज हम आपको इस लेख में शिमला मिर्च के बारे में बताएंगे जो खुद में ही एक इम्यूनिटी बूस्टर है। इसका इस्तेमाल अगर हम हमेशा करे तो ये हमें कई औऱ बीमारियों से भी दूर रख सकता है।
क्या होती है इम्यूनिटी?
कोरोना के इस कठिन दौर में हम आए दिन इम्यूनिटी शब्द सुनते हैं। इम्यूनिटी का मतलब हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम से है जिसे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कहते हैं। दरअसल डॉक्टर भी कोरोना के इस काल में बॉडी इम्यूनिटी को बेहतर बनाकर रखने कि बात कर रहे। इससे हमारे शरीर से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और हम कई बीमारियों से लड़ सकेंगे। इसीलिए हमे डॉक्टर इम्यूनिटी बेहतर करने वाली चीजों का सेवन करने की सलाह दे रहे है।
टॉप स्टोरीज़
कैसे शिमला मिर्च बढ़ाता है हमारी इम्यूनिटी?
शिमला मिर्च अन्य सब्जियों की तरह ही बाजार में आसानी से मिलने वाली एक सब्जी है। यह हरी, लाल व पीले रंग की होती है। इसका प्रयोग आमतौर पर खाने को आकर्षक बनाने में किया जाता है। खाने को तो आकर्षक बनाने में शिमला मिर्च का प्रयोग किया जाता है ही, पर यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है। हममें से बहुत लोगो को यह पता नही होगा कि शिमला मिर्च हमारे इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बना सकता है। इसके अलावा शिमला मिर्च के निरंतर सेवन करने से हम कई बीमारियों से भी दूर रहते है।
दरअसल शिमला मिर्च में विटामिन ए, विटामिन सी, फ्लेवोनॉइड्स, अल्कलाइड्स और टैनिन्स जैसे लाभकारी तत्व मिलते है। इसके अतिरिक्त इसमें अल्कलाइड, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनलजेस्टिक और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व भी मौजूद होते है, जो हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करती है। इसमें मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूत करती है। विटामिन सी हमारे दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। शिमला मिर्च के सेवन से हमारा स्ट्रेस भी कम होता है। जिससे हमारा इम्यून सिस्टम बहुत जल्दी बेहतर होने लगता है।
मोटापा कंट्रोल कर बढ़ाता है
ऐसे कई व्यक्ति होते है जो अपनी मोटापे कि वजह से परेशान रहते है। मोटापे की वजह से उन्हें कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उठानी पड़ती है। मोटापे से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए शिमला मिर्च का सेवन करना काफी लाभकारी सिद्ध होता है। दरअसल शिमला मिर्च में काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। जिससे हमारा मोटापा तो कम होता ही है साथ ही साथ हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
इसे भी पढ़ें: सर्कुलेशन और हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है इन 4 सब्जियों का सेवन, अध्ययन में हुआ खुलासा
दिल को स्वस्थ कर बढ़ाता है
शिमला मिर्च में फलेवॉनाइड्स नामक तत्व पाये जाते है जो कि ह्दय के लिए काफी फायदेमंद होते है। ये तत्व दिल के रोगों को हमसे दूर रखती है। इसके अलावा इसके सेवन से ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर तरीकें से हमारे शरीर में होती है जिससे हमारे शरीर को हार्ट पंपिंग में भी किसी तरह कि परेशानी नही होती है। और हमारा शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट इन 5 चीजों का सेवन करने से शरीर पर पड़ता है सीधा असर! बॉडी होती है डिटॉक्स और होते हैं ये फायदे
आयरन की कमी दूर करता है
हमारे शरीर में आयरन कि कमी को पुरा करने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है। शिमला मिर्च में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए जब हम शिमला मिर्च का सेवन करते है तो हमारे शरीर में विटामिन सी की मात्रा अंदर जाती है, उसी विटामिन सी को अवशोषित कर हमारे शरीर में आयरन का निर्माण होता है। आयरन की कमी न होने से हमारा शरीर एनीमिक होने से भी बचता है व इससे हमारा इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है।
हमारे घर के किचन में ऐसी कई सारी चीजें मौजूद होती है जिसका प्रयोग कर हम अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को भी ठीक कर सकते हैं। उनमें से एक है शिमला मिर्च का प्रयोग करना। इसमें कई औषधीय गुण होते है जो हमें कई बीमारियों से छुटकार दिलाते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi