
Hummus for Weight Loss : वजन घटाने के लिए लोग कम खाना शुरू कर देते हैं। जब कम खाने से भी बात नहीं बनती है, तो जिम शुरू हो जाता है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं कि जम और कम खाना वेट लॉस में मदद कर सकता है, तो यह गलत है। वजन घटाने के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपको क्या खाना, कितनी मात्रा में कैसे खाना चाहिए। इन दिनों वेट लॉस के लिए आप भी कोई खास नुस्खा खोज रहे हैं, तो हम्मस ट्राई कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन मैक सिंह का कहना है कि हम्मस न सिर्फ खाने में टेस्टी लगता है, बल्कि शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण भी देता है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए हम्मस की रेसिपी और इसे खाने के फायदों के बारे में।
वेट लॉस के लिए हम्मस कैसे खाएं ? - How to Eat Hummus to Lose Weight
आपने अब तक हम्मस को टेस्ट नहीं किया है और इसे पहली बार ट्राई करने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम्मस को आप एक सॉस या चटनी की तरह ले सकते हैं। आप इसे रोटी, सलाद, सैंडविच या ब्राउन ब्रेड के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप शेक और स्मूदी के तौर पर भी हम्मस को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः अस्थमा अटैक के दौरान इनहेलर न हो, तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें
वेट लॉस के लिए हम्मस रेसिपी - Hummus Recipe For Weight Loss
डाइटिशियन मैक सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वेट लॉस के लिए हम्मस की एक स्पेशल रेसिपी भी शेयर की है। आइए जानते हैं इसके वेट लॉस रेसिपी के बारे में।
- भुना हुआ चना - 30 ग्राम
- जैतून का तेल - 10 मिली
- तिल - 2 बड़े चम्मच
- पानी - 200 मिली
- नमक - 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- नींबू का रस - 2 चम्मच
बनाने का तरीका
एक ब्लेंडर में भुना हुआ चना, जैतून का तेल, तिल, पानी, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और 1 नींबू का रस मिलाएं। स्मूद और क्रीमी होने तक इसे अच्छे तरीके से ब्लेंड करें।
आपका टेस्टी और हेल्दी हम्मस खाने के लिए तैयार हो चुका है। अब इसे आप अपनी पसंदीदा सब्जी या पिटा ब्रेड के साथ परोसें।
वजन घटाने के लिए कब करें हम्मस का सेवन?
वेट लॉस के लिए आप हम्मस का सेवन सुबह ब्रेकफास्ट और डिनर में कर सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि हम्मस का सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिलती है। जाहिर सी बात है जब पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा, तो आप जंक फूड और एक्स्ट्रा खाने से बच जाएंगे।
इसे भी पढ़ेंः लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 जूस, हमेशा रहेंगे हेल्दी
हम्मस खाने के फायदे- Hummus Health Benefits in Hindi
हम्मस को चने से तैयार किया जाता है। यही वजह है कि इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन पाया जाता है।
हम्मस को डाइट का हिस्सा बनाकर पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कि पेट में दर्द, कब्ज और पेट में मरोड़ की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है।
हम्मस का सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
Pic Credit: Freepik.com