उम्र के साथ कैसे बदलती है फर्टिलिटी (बच्चे पैदा करने की क्षमता)? जानें क्या है मां बनने की सही उम्र?

महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ बदलाव आते रहते हैं, इसलिए महिलाएं हर उम्र में स्वस्थ शिशु को जन्म नहीं दे सकती हैं। जानें मां बनने की सही उम्र क्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
उम्र के साथ कैसे बदलती है फर्टिलिटी (बच्चे पैदा करने की क्षमता)? जानें क्या है मां बनने की सही उम्र?


फर्टिलिटी को आप आसान भाषा में बच्चा पैदा करने की क्षमता भी कह सकती हैं। महिला हो या पुरुष, हर किसी के शरीर में उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई बदलाव आते हैं। इन्हीं में से एक है फर्टिलिटी में बदलाव। आमतौर पर महिलाओं का शरीर 20 साल की उम्र तक बच्चा पैदा करने के लिए विकसित हो चुका होता है और 40-50 साल की उम्र तक महिलाएं शिशु को जन्म दे सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस दौरान कभी भी बच्चे को जन्म दिया जा सकता है। बहुत कम उम्र या बहुत ज्यादा उम्र में बच्चे पैदा करना मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि उम्र के साथ आपकी फर्टिलिटी कैसे बदलती है और मां बनने के लिए आपकी सबसे सही उम्र क्या है।

pregnancy right age

यौवन के साथ शरीर में आते हैं बदलाव

लड़कियों में यौवन (प्यूबर्टी) की शुरुआत 8 से 13 साल के बीच होती है। इस दौरान उनके स्तनों का विकास होता है, पीरियड्स शुरू हो जाते हैं, यौन अंगों के आसपास और अंडर आर्म्स में बाल आने शुरू हो जाते हैं। पीरियड्स यानी मासिक धर्म की शुरुआत को ही आप फर्टिलिटी का पहला स्टेप मान सकते हैं। क्योंकि पीरियड्स होने का अर्थ है कि लड़की के शरीर ने अंडे निशेचित करना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: लड़कियों की शादी की उम्र का उनकी सेहत और होने वाले बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ता है?

20s की उम्र

20s यानी 20 से 30 साल की उम्र। इस उम्र में महिलाओं की फर्टिलिटी अपने चरम पर होती है। आमतौर पर जीवन के इस चक्र में पीरियड्स नियमित होते हैं और शरीर भी स्वस्थ होता है, इसलिए यौन संसर्ग के बाद महिला के प्रेग्नेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इस उम्र में आपके अंडों की क्वालिटी भी अच्छी होती है, जिससे आप स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती हैं। आमतौर पर महिलाओं का शरीर इस समय शक्तिशाली होता है और पेल्विक फ्लोर मसल्स भी मजबूत होती हैं, इसलिए ये उम्र शिशु पैदा करने की सबसे सही उम्र है।

30s की उम्र

30s यानी 30 से 40 साल की उम्र। आमतौर पर 30 से 40 साल की उम्र के बीच महिलाओं में फर्टिलिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है, खासकर 35 साल की उम्र के बाद। इस उम्र में महिलाओं के प्रेग्नेंटी होने की संभावना 20% होती है। इसका मतलब है कि 100 में से 20 महिलाएं ही यौन संसर्ग के बाद प्रेग्नेंट हो पाती हैं। 35 की उम्र के बाद महिलाओं में गर्भपात होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा इस उम्र में होने वाली प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के खतरों का सामना भी करना पड़ सकता है।

right age for having baby

40s की उम्र

40s यानी 40 से 50 साल की उम्र। वैसे यह बात पूरी तरह नहीं कही जा सकती है कि इस उम्र में महिलाएं मां नहीं बन सकती हैं। लेकिन ये देखा जाता है कि महिलाओं में 40 की उम्र के बाद मां बनने की क्षमता बहुत कम हो जाती है। 40 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी की संभावना सिर्फ 7% रह जाती है और 45 की उम्र के बाद तो और भी कम हो जाती है। इसलिए इस उम्र में महिलाओं को प्रेग्नेंट न होने की सलाह दी जाती है क्योंकि एक खतरा यह भी होता है कि पुराने क्रोमोसोम्स के इस्तेमाल की वजह से होने वाले बच्चे में किसी तरह की डिसएबिलिटी हो।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को कब करानी चाहिए नसबंदी? जानें नसबंदी का कौन सा तरीका है बेस्ट और जरूरी सावधानियां

क्या है महिलाओं में प्रेग्नेंसी की सही उम्र?

वैसे तो प्रेग्नेंसी कई दूसरी बातों पर निर्भर करती है, जिनमें महिला का खानपान, स्वास्थ्य और शरीर की फिटनेस आदि भी मायने रखती हैं। लेकिन एक सामान्य दृष्टि से देखें तो 20 की उम्र से पहले और 35 की उम्र के बाद मां बनने के कई खतरे हैं, जिसका असर मां और शिशु दोनों पर पड़ सकता है। इसलिए मां बनने की सही उम्र आमतौर पर 22 साल से 29 या 30 साल के बीच की है। इस दौरान अगर जरूरी सावधानियां और सेहत से जुड़ी बातों का ध्यान रखें तो स्वस्थ बच्चा पैदा होने की संभावना ज्यादा होती है।

Read More Articles on Women's Health in Hindi

Read Next

स्तनपान कराते समय फोन के इस्तेमाल से शिशु को हो सकती हैं कई परेशानियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version