शरीर में पोषण की कमी के कारण आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर सकते हैं। लेकिन, कई बार आपको महसूस होता है कि एक्सरसाइज और डाइट में बदलाव के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो यह विटामिन की कमी का कारण हो सकता है। शरीर में विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी आपके वजन को कम करने में मुश्किल कर सकती है। डाइटिशियन दिव्या गांधी ने इस विषय पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए बताया है कि विटामिन डी और विटामिन बी 12 की कमी आपके वजन कम करने को कैसे मुश्किल कर सकती है। आगे जानते हैं कि आप कैसे विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं।
विटामिन डी की कमी और वेट लॉस के बीच संबंध - Connection Between Vitamin D And Weight Loss In Hindi
विटामिन डी सूर्य के प्रकाश और आहार से मिलता है। यह विटामिन शरीर के कई कार्यों के लिए आवश्यक होता है, जिसमें बोन हेल्थ, खून में कैल्शियम को नियंत्रित करना और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करना शामिल है। दरअसल, विटामिन डी की कमी होने पर आपको भूख अधिक लगती है। इसके अलावा, विटामिन डी फैट को बर्न करके एनर्जी में बदलने में सहायक होता है। साथ ही, इंसुलिन हार्मोन को नियंत्रित करने में भी विटामिन डी मददगार होता है।
विटामिन बी12 की कमी और वेट लॉस के बीच संबंध - Connection Between Vitamain B12 And Weight Loss In Hindi
विटामिन बी12 मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सहायक होता है। मेटाबॉलिज्म भोजन को एनर्जी में बदलने का कार्य करता है और शरीर के सभी अंगों तक ऊर्जा को वितरीत करता है। मेटाबॉलिज्म कमजोर होने से कैलोरी बर्न होने में ज्यादा समय लग सकता है। विटामिन बी 12 कमी मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। इससे मोटापा बढ़ने की संभावना अधिक होती है।
विटामिन डी और विटामिन बी 12 की कमी को कैसे पूरा करें? Foods For Vitamin D And Vitamin B12 Deficiency in Hindi
- संतरा : विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए संतरे को डाइट में शामिल करें। नियमित रूप से संतरा खाने से विटामिन डी की कमी को पूरा करने में फायदेमंद हो सकता है। संतरे में विटामिन डी, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे को पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- स्ट्रॉबेरी : स्ट्रॉबेरी में विटामिन फोलेट, कैल्शियम, पौटेशियम व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है।
- सेब :सेब में विटामिन ए, सी, डी व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन डी की कमी से बचने के लिए आप रोजाना एक सेब का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन बी 12 को दूर करने के लिए क्या खाएं?
- ओट्स : ओट्स में फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं। सुबह के नाश्ते में आप ओट्स को शामिल कर सकते हैं। जिन लोगों को हड्डियों में दर्द होता है, वह भी इसका सेवन कर सकते हैं।
- मशरुम : विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप मशरुम का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
- दही : दही में विटामिन बी12, बी1 और बी2 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। लो फैट दूध से बने दही को लेने से आपका वजन तेजी से कम होता है।
इसे भी पढ़ें : विटामिन डी की कमी से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां, हड्डियां बनेंगी मजबूत
वजन को कम करने के लिए आप डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। एक्सरसाइज को रोजाना सुबह करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, ऐसे में आपको वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।