Potato Juice to Remove Face Wrinkles in Hindi: आलू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा, आलू का इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। कोई डार्क सर्कल्स, तो कोई दाग-धब्बे मिटाने के लिए आलू का इस्तेमाल करता है। इतना ही नहीं, आलू के रस का उपयोग चेहरे की रंगत में सुधार करने के लिए भी किया जाता है। आलू के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। आलू में मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। आलू, त्वचा में कसाव लाने में प्रभावी होता है। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, जो हाइपरपिग्मेंटेशन को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां या फाइन लाइंस की समस्या हैं, तो आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, इस लेख में जानते हैं झुर्रियां मिटाने के लिए आलू के रस का इस्तेमाल कैसे करें-
झुर्रियां मिटाने के लिए आलू का रस का इस्तेमाल कैसे करें?- How to Use Potato Juice to Remove Face Wrinkles in Hindi
1. आलू का रस और शहद
चेहरे की झुर्रियां या फाइन लाइंस मिटाने के लिए आप आलू के रस में शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच आलू का रस लें। इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आलू के रस में शहद मिलाकर लगाने से झुर्रियां दूर होंगी। इससे त्वचा पर भी निखार आएगा।
2. आलू का रस और दूध
अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस हैं, तो आप आलू के रस में दूध मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप आलू के रस में दूध और ग्लिसरीन मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद त्वचा पर लगा लें। आप इसे चेहरे पर सप्ताह में एक से दो बार लगा सकते हैं। आप आलू के रस में दूध मिलाकर लगाएंगे, तो इससे झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर आलू का रस कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके जिनसे बढ़ेगी चमक और आएगा निखार
3. आलू का रस और हल्दी
आप अपने चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आलू के रस में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच आलू के रस में हल्दी मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। अगर आप सप्ताह में 1-2 बार आलू के रस में हल्दी मिलाकर लगाएंगे, तो इससे एजिंग के लक्षणों से निजात मिल सकता है। हल्दी टैनिंग को भी दूर करता है।
4. आलू और टमाटर का रस
एजिंग के लक्षणों को दूर करने के लिए आप आलू के रस में टमाटर का रस मिलाकर लगा सकते हैं। आप आलू के रस में 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को दो लें। आलू और टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आलू के रस में टमाटर का रस मिलाकर लगाने से मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version