ग्लिसरीन एक कार्बनिक यौगिक है जिसे औपचारिक रूप से ग्लिसरॉल के रूप में जाना जाता है। इसके सामान्य स्रोत पशु वसा और वनस्पति तेल हैं। ग्लिसरीन कमरे के तापमान पर एक स्पष्ट, गंध रहित तरल है, और इसमें एक मीठा स्वाद है। यह आमतौर पर साबुन में उपयोग किया जाता है और कई फार्मास्यूटिकल्स में भी एक आम घटक है। इसका प्रयोग ब्यूटी प्रोडक्ट में ज्यादा किया जाता है। इसे घरेलू प्रयोगों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन यहां हम आपको ग्लिसरीन का होठों के लिए होने वाले प्रयोग के बारे में बता रहे हैं।
होठों के लिए है नैचुरल लिप बॉम
ग्लिसरीन को होठों के लिए नैचुरल लिप बॉम माना जाता है। बदलते मौसम खासकर सर्दियों में इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। होठों पर ग्लिसरीन लगाने के कई फायदे होते हैं। यह हमारी होठों की कोशिकाओं को उत्तेजित कर इसे जीवंत बना देती है। ग्लिसरीन को चाहें तो सीधे होठों पर लगा सकते हैं या फिर इसे दूसरी चीजों के साथ भी लगा सकते हैं। इसके फायदे और इसके प्रयोग के तरीकों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:- घर पर बने इन खास लिप स्क्रब से आपके होंठ बनेंगे मुलायम और खूबसूरत
होठ मुलायम बनाये
ठंड मौसम की शुष्क हवाओं के कारण होठ सूख जाते हैं और इसके कारण होठ फटने भी लगते हैं। होठों को मुलायम बनाने के लिए दो-तीन बूंद ग्लिसरीन तथा दो-तीन बूंद नीबू का रस मिलाकर होठों पर लगाने से होंठ मुलायम रहते हैं और फटे होठों की समस्या दूर होती है।
होठों को गुलाबी बनाये
पिंक यानी गुलाबी होठ आपकी सुंदतरता को बढ़ाते हैं और यह चेहरे के आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी होते हैं। अगर आप होठों को गुलाबी करना चाहते हैं तो ग्लिसरीन का प्रयोग करें। कई बार धूम्रपान, या फिर दूसरे कारणों से होठ काले पड़ने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए ग्लिसरीन लगायें।
पपड़ी और ब्लीडिंग से बचाये
ठंड के मौसम में शुष्क हवाओं के कारण होठ सूख जाते हैं और उनपर पपड़ी जम जाती है और उनसे रक्त स्राव भी होने लगता है। ऐसे में ग्लिसरीन का प्रयोग करने से पपड़ी हटती है साथ ही होठों से निकलने वाला खून भी बंद हो जाता है।
इसे भी पढ़ें:- त्वचा के पोर्स क्यों हो जाते हैं बड़े और कैसे करें इनकी सफाई?
अल्सर और फोड़ों से बचायें
मुंह के अंदर और होठों पर अक्सर अल्सर और सोर्स यानी फोड़ों की समस्या हो जाती है। इसके उपचार के लिए भले आप दवाओं का सहारा लेते हों लेकिन ग्लिसरीन से इसका उपचार एक अच्छा और प्रभावी विकल्प है। अगर मुंह का अल्सर हो या फोड़े की समस्या हो तो ग्लिसरीन का प्रयोग करें।
होठ के दाग-धब्बे दूर करे
होठों की त्वचा बहुत ही नाजुक होती है इसलिए इसमें अक्सर दाग-धब्बे की समस्या हो जाती है। ऐसी समस्या अक्सर धूप के संपर्क में अधिक देर तक रहने से होती है। ऐसे में होठों के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए ग्लिसरीन का प्रयोग करें।
होठो को स्वस्थ बनाये
होठो पर अक्सर मृत कोशिकायें हो जाती है जिसके कारण होठ कमजोर और बीमार दिखाई पड़ने लगते हैं। होठो को स्वस्थ रखने के लिए ग्लिसरीन का प्रयोग करें। यह होठों की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं के निर्माण करने में सहायक होता है। इसके अलावा ग्लिसरीन का प्रयोग पूरे चेहरे के लिए भी किया जा सकता है।
कैसे करे ग्लिसरीन का इस्तेमाल
ग्लिसरीन को सीधे तौर पर भी लगा सकते हैं और इसे दूध, शहद, गुलाब आदि में भी मिलाकर लगा सकते हैं। कटोरी में एक चम्मच ग्लिसरीन में 5-6 बूंदें गुलाब जल मिला कर रात मे सोने से पहले होठों पर लगाने से होठ मुलायम बनते हैं। 2-3 बूंद शहद में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाएं, इसे होठों पर लगा कर 15 मिनट छोड़ दें, फिर सामान्य पानी से धो लें, होठ मुलायम बनेंगे और फटे होठों की समस्या दूर होगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Skin Care in Hindi