
How To Eat Ginger To Get Periods: वर्तमान समय में महिलाओं में पीरियड्स देर से होना है या समय पर न आने की समस्या बहुत आम है। यह समस्या महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने के कारण होती है। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के पीछे भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें खराब खानपान, गतिहीन जीवनशैली, शरीर में पोषण की कमी, पीसीओएस और पीसीओडी आदि जैसी समस्याएं शामिल हैं। शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन की वजह से न सिर्फ महिलाओं को समय पर पीरियड्स न आने की समस्या होती है, बल्कि पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन और प्रेगनेंसी में परेशानी जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती है। पीरियड्स समय पर लाने और अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह की दवाएं और घरेलू उपायों का सहारा लेती हैं। लेकिन फिर भी अनियमित पीरियड्स की समस्या बनी रहती है।
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो अगर किसी महिला को पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, तो उन्हें इस विषय पर डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए, जिससे कि वे इसके अंतर्निहित कारणों का पता लगा सके। डॉक्टर उपचार में आपको कुछ दवाएं और जीवनशैली में बदलाव की सलाह दे सकते हैं। अगर आप उपचार के साथ कुछ फूड्स को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको पीरियड्स समय लाने में काफी मदद मिल सकती है- ऐसा ही एक फूड है अदरक। पीरियड लाने के लिए अदरक उपयोग कैसे किया जा सकता है, इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।
पीरियड लाने में अदरक का उपयोग कैसे फायदेमंद है- How ginger helps to get periods
डायटीशियन गरिमा के अनुसार अगर महिलाएं नियमित अदरक का सेवन करें, तो इससे पीरियड्स के रेगुलेट करने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अदरक में जिंजरोल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जिससे यह शरीर की सूजन से लड़ने में बहुत लाभकारी है। इसके अलावा अदरक का सेवन करने से गर्भाशय की मांसपेशियों को कॉन्ट्रैक्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे हार्मोन्स के संतुलन में सुधार करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढें: महिलाओं में माइल्ड स्ट्रोक से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत और लक्षण, जानें बचाव के उपाय
पीरियड्स लाने के लिए अदरक कैसे खाएं- How to eat ginger to get periods
1. चाय के रूप में करें
यह अदरक को डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है। आप दिन में 2-3 बार अदरक वाली चाय में शहद मिलाकर पी सकते हैं। लेकिन यहां हम दूध और चाय पत्ती वाली चाय की बात नहीं कर रहे हैं। हम अदरक की हर्बल चाय की बात कर रहे हैं। आप सिर्फ पानी में अदरक उबालकर, इसे छानकर और और शहद मिलाकर पी सकती हैं।
2. भोजन में शामिल करें
कोशिश करें कि आप अपनी सब्जियों में मसाले के तौर पर अदरक जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप भोजन के साथ सलाद के रूप में अदरक के लच्छे खा सकते हैं। इससे भोजन का पाचन भी बेहतर होगा।
इसे भी पढें: महिलाओं में टीबी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 10 लक्षण, जानें बचाव के उपाय
3. सीधे तौर पर अदरक और शहद खाएं
आप एक इंच तक अदरक के कूटकर, इसमें शहद मिलाकर सीधे तौर पर सेवन कर सकती हैं। यह भी इससे भी हार्मोन्स के संतुलन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
नोट: अदरक अनियमित पीरियड्स के उपचार का कोई विकल्प नहीं है, यह सिर्फ सही उपचार और जीवनशैली के साथ आपको हार्मोनल समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसलिए सबसे पहले डॉक्टर के पास जाएं और उपचार लें।
All Image Source: Freepik