
कर्ली और उलझें हुए बालों को स्ट्रेट करने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। कुछ लोग बालों को स्ट्रेट करने के लिए सैलून में जाते हैं। लेकिन सैलून में यूज करने वाले प्रोडक्ट आपके बालों में हानिकारक होते हैं। इन प्रोडक्ट के उपयोग से कई बार बालों में डैंड्रफ होने लगती है। इसके साथ ही, बाल तेजी से कमजोर होकर टूटने व झड़ने लगते हैं। लेकिन आप बालों को सुरक्षित रखते हुए स्ट्रेट करना चाहते हैं तो ऐसे में आप नैचुरली चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में आसानी से मौजूद दही बालों की कई समस्याओं को दूर करने के साथ ही कर्ली और उलझें बालो को स्ट्रेट करने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। इस लेख में आपको दही से बालों को स्ट्रेट करने का तरीका बताया है।
दही से बालों को कैसे बनाएं स्ट्रेट? How To Use Curd For Straight Hair In Hindi
दही में लैक्टीक एसिड और जिंक पाया जाता है, ये दोनों ही तत्व आपके बालों की समस्याओं को दूर करने और बालों को बढ़ाने के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे आप बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं। आगे जानते हैं बालों को स्ट्रेट करने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यक होती है और दही का पैक कैसे बनाया जाता है?
दही का हेयर मास्क बताने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होती है।
- दही - 1 कप
- शहद - 2 बड़े चम्मच
- जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
इसे भी पढ़ें : नारियल तेल, मेथी और गुड़हल से बढ़ाएं हेयर ग्रोथ, जानें बनाने और लगाने का तरीका
बालों को स्ट्रेट करन के लिए दही का हेयर मास्क कैसे बनाएं? How To Apply Curd Pack In Hair For Straight Hair in Hindi
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक बाउल में दही, शहद और जैतून तेल के मिक्स करें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद पैक को बालों पर लगाने से पहले बालों को धो लें। इसके बाद बालों को सूखाकर उसमें दही से बनाया पैक लगाएं। पैक को सबसे पहले बालों की जड़ों पर लगाएं। इस पैक को लगाने के बाद जड़ों पर हल्के हाथों से कुछ सेकेंड के लिए मसाज करें। इसके बाद पैक को पूरे बालों पर लगा लें। बालों पर पैक सही तरह से लगाने के लिए आप चौड़े दांतों वाली कंघी का उपयोग करें। इसके बाद बालों को शॉवर कैप से या किसी सूती कपड़े से कवर कर लें। पैक को बालों पर 25 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। जब पैक हल्का सूख जाए तो उसे नॉर्मल पानी से धो लें। इसके बाद बालों को सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग न करें। बालों पर बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पैक को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बालों पर नारियल तेल, नींबू और एलोवेरा लगाने के फायदे और तरीका
दही से बालों को क्या फायदे मिलते हैं? Benefits Of Curd For Hair in Hindi
- दही बालों के रोम छिद्रों को गहराई से पोषण प्रदान करता है, जिससे वे मजबूत और स्वस्थ बनते हैं।
- डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए आप दही का उपयोग कर सकते हैं। इससे स्कैल्प मॉइस्चराइज होती है, जिसकी वजह से डैंड्रफ होने की संभावना कम होती है।
- दही से बाल पोषित होते हैं, जिसकी वजह से बालों का टूटना और झड़ना कम होता है।
- पोषण की कमी की वजह से बालों के सफेद होने की समस्या भी होती है। लेकिन दही के इस्तेमाल से बालों को नैचुरली काला बनाया जा सकता है।
कर्ली और उलझें बालों को स्ट्रेट करने के लिए आप दही के हेयर मास्क का उपयोग सप्ताह में दो बार कर सकते हैं। इससे आपके बालों की कई समस्याएं दूर होती है और बालों मजबूत और शाइनी बनते हैं।