How To Treat Severe Migraine At Home: कभी न कभी आपको काम की टेंशन या किसी चीज को बार-बार सोचने की वजह तेज सिरदर्द महसूस हुआ होगा। हालांकि, सिरदर्द होना बेहद आम समस्या मानी जाती है। लेकिन, कई बार यह माइग्रेन की ओर भी संकेत करती है। माइग्रेन होने की स्थिति में आपको सिर के किसी खास हिस्से या दोनों तरफ तेज दर्द महसूस हो सकता है। इस दौरान कुछ लोगों को उल्टी, चक्कर और यहां तक की दिखाई देने में भी समस्या हो सकती है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। वहीं कुछ कारक इस समस्या को ट्रिगर करने की मुख्य वजह बन सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव (Hormonal Changes) भी माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। माइग्रेन होने पर व्यक्ति किसी भी काम में फोकस नहीं कर पाता है। ऐसें में इसकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में कई तरह की समस्याएं शुरु हो सकती है। इस लेख में आपको इंस्टाग्राम की डाइटिशियन रमिता कौर से जानते हैं कि किन चीजों से माइग्रेन ट्रिगर (Migraine Triggers) हो सकता है और इसे दूर करने के लिए आपको किन उपायों (Remedies for Migraine Pain) को अपनाना चाहिए?
माइग्रेन को ट्रिगर करने वाले कारक - Factors That Can Triggers Your Migraine In Hindi
एक्सर्ट्स के मुताबिक आयुर्वेद में पित्त दोष के चलते शरीर में गर्मी का स्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा यह व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित कर सकता है। यह स्थिति व्यक्ति के माइग्रेन को ट्रिगर करने में सहायक होती है।
तनाव - Stress
कुछ लोगोंं अक्सर छोटी-छोटी चीजों को लेकर चिंतित हो जाते हैं। यह तनाव का कारण बनते हैं, जो आगे चलकर माइग्रेन की समस्या को ट्रिगर कर सकता है। चिंता करने से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर दबाव पड़ता है।
गर्म तापमान में रहना - Heat Weather
आपने इस बात को नोटिस किया होगा कि तेज धूप या गर्म वातावरण में रहने से कुछ लोगों को सिरदर्द की समस्या होने लगती है। दरअसल, गर्म वातावरण की वजह से शरीर में होने वाला डिहाइड्रेशन माइग्रेन की समस्या को ट्रिगर कर सकता है।
ज्यादा मसालेदार भोजन - Spicy Food
ज्यादा तली-भूनी चीजें या मासलेदार खाना खाने से भी कुछ लोगों को माइग्रेन की समस्या हो सकती है। मासलेदार भोजन से शरीर का तापमान बढ़ता है, जो सिरदर्द का एक मुख्य कारक बन सकता है।
माइग्रेन की समस्या को दूर करने आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies To Reduce Migraine In Hindi
ब्राह्मी की चाय - Brahmi Tea For Migraine
ब्राह्मी शरीर के गर्मी को शांत करने में काफी उपयोगी साबित होती है। साथ ही, यह पित्त की समस्या को भी दूर करने में मदद करती है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले ब्राह्मी की चाय का सेवन कर सकते हैं।
त्रिफला का सेवन - Triphala For Migraine
त्रिफला, जो आंवला, बहेड़ा और हरड़ का मिश्रण है, माइग्रेन के दर्द में राहत देने में सहायक है। त्रिफला का नियमित सेवन शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला पाउडर को गर्म पानी के साथ लेने से माइग्रेन की समस्या में आराम मिलता है।
तुलसी और अदरक की चाय - Ginger And Tulsi Tea For Migraine
तुलसी और अदरक में प्राकृतिक रूप से दर्द को दूर करने में मदद करती है। एक कप गर्म पानी में तुलसी की पत्तियां और अदरक डालकर उबालें। इसे छानकर दिन में दो बार पिएं। यह मिश्रण तनाव को कम करता है और मस्तिष्क को शांत रखता है, जिससे माइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है।
नारियल के पानी का सेवन करें - Coconut Water For Migraine
नारियल का पानी हार्मोनल बदलाव को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करता है। इसके लिए आप सप्ताह में दो से तीन बार नारियल पानी पी सकते हैं।
मासलेदार भोजन से दूरी बनाएं - Avoid Spicy Foods
जैसा की आपको पहले बताया गया है कि मसालेदार भोजन शरीर की गर्मी को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आप कम मसाले और तले भूनी चीजों का सेवन करें। साथ ही, मिर्च का सेवन भी संतुलित मात्रा में करें।
इसे भी पढ़ें : माइग्रेन में आते हैं चक्कर, तो राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
View this post on Instagram
Ayurvedic Remedies For Migraine : माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक उपचार एक सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प प्रदान करते हैं। इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से माइग्रेन की समस्या में सुधार हो सकता है। आयुर्वेदिक उपचार के साथ संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है।