
Which Supplements To Take For Hair and Skin: त्वचा और बालों के लिए सप्लीमेंट्स फायदेमंद होते हैं। ये स्किन और हेयर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। बालों के झड़ने की समस्या हो या बेजान बालों की, डाइट में सप्लीमेंट्स एड करने से काफी फायदे होते हैं। इसी तरह त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए भी सप्लीमेंट्स फायदेमंद होते हैं। ये सप्लीमेंट्स आपको फायदा तब करते हैं, जब आप इनका सेवन अच्छी तरह करते हैं। हर सप्लीमेंट्स के सेवन का सही तरीका और समय होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं त्वचा और बालों के सप्लीमेंट्स किस तरह लेने चाहिए? इस बारे में जानकारी देते हुए डर्मोटोलॉजिस्ट डॉ निरूपमा परवांदा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन सप्लीमेंट्स के बारे में।
त्वचा और बालों के लिए सप्लीमेंट्स कैसे लेने चाहिए? How To Take Supplements For Skin and Hair
ग्लूटाथियोन- Glutathione
ग्लूटाथियोन त्वचा के लिए एक आवश्यक सप्लीमेंट्स। यह सप्लीमेंट लेने से डैमेज स्किन हील होती है। यह त्वचा में निखार लाने, रंगत निखारने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी माना जाता है। ग्लूटाथियोन का सेवन खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका असर बढ़ाने के लिए आप इसे विटामिन-सी के साथ ले सकते हैं।
आयरन- Iron
त्वचा और बाल दोनों के लिए आयरन सप्लीमेंट्स फायदेमंद होते हैं। ये स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। बालों को मजबूती देने में भी फायदेमंद होते हैं। इन सप्लीमेंट्स का असर दोगुना करने के लिए आप इन्हें भी विटामिन-सी के साथ ले सकते हैं। आयरन के सप्लीमेंट्स का सेवन कभी भी किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- खूबसूरत स्किन और काले-घने बाल चाहिए तो पिएं ये 5 तरह के जूस, जानें क्यों है फायदेमंद
विटामिन डी- Vitamin D
सेहत की तरह त्वचा और बालों के लिए भी विटामिन डी जरूरी होता है। इसे कई लोग सप्लीमेंट्स के रूप में डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं। ये सप्लीमेंट्स हैवी होते हैं, इसलिए इनका सेवन लंच या डिनर के बाद करना चाहिए। विटामिन डी फैट सॉल्युबल विटामिन है। इसे आप मील के बाद ही लें, जिससे शरीर को खाने से हेल्दी फैट्स भी मिलें। हेल्दी फैट्स के साथ ये विटामिन शरीर में अच्छे से सोख पाते हैं।
विटामिन बी- Vitamin B Complex
सुबह के समय विटामिन बी के सप्लीमेंट्स लेने ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आप मील के साथ ये सप्लीमेंट्स लेते हैं, तो आपको इसके ज्यादा फायदे मिलते हैं। इससे उल्टी और मतली का खतरा कम होता है। साथ ही, त्वचा और बाल भी हेल्दी बनते हैं।
इसे भी पढ़ें- बालों और स्किन के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है कोलेजन सप्लीमेंट, मिलते हैं ये 4 लाभ
इन बातों का रखें ध्यान
- अपने लिए कोई भी सप्लीमेंट चुनने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इससे आप अपनी कंडीशन के मुताबिक सही विकल्प चुन पाएंगे।
- रोज एक ही समय परअपने सप्लीमेंट लें। इससे आपको ज्यादा जल्दी असर देखने को मिलेंगे। साथ ही, इससे आप एक भी दिन सप्लीमेंट लेना नहीं भूलेंगे।
- सप्लीमेंट्स लेते समय पर्याप्त पानी का सेवन जरूर करें। क्योंकि इससे सप्लीमेंट शरीर में असर कर पा
- इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version