हंसी तो वह है, जिसमें आपके दांतों का स्वास्थ्य भी झलके। मतलब साफ है कि दांतों का नाता केवल खूबसूरती से ही नहीं होता। मजबूत और साफ दांतों के बिना जिंदगी मुश्किल हो जाती है।
अत: कुछ महत्पूर्ण बातों को जानना और अमल में लाना जरूरी है। जैसे :
- दूध में विटामिन डी और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जो दांतों की मजबूती के लिए आवश्यक है। लेकिन रात को सोने से एक घंटा पहले दूध न पिएं। इससे दांतों की केविटी पर असर पड़ता है।
- लौंग दांत दर्द के लिए लाभकारी है। लौंग में मौजूद यूजेनाल दांत दर्द के लिए रामबाण है। लौंग को दर्द हो रहे दांत के बगल वाले दांत पर रखें।
- अकसर लोग मानते हैं कि लेमन जूस पीने से दांतों में चमक आती है। लेकिन इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड नुकसानदायक है।
- माउथवाश का प्रयोग कम से कम करें। इसमें मौजूद अल्कोहल से दांतों में पीलापन आता है।
- लोग अकसर खाना खाने के बाद भी ब्रश करते हैं। यह नुकसानदायक है। खाने के बाद पानी पीना या केवल कुल्ला करना ही पर्याप्त है।
- काली मिर्च के पाउडर और नमक का मिश्रण बनाकर रखें। नियमित रूप से इसका सेवन केविटी, मंुह से बदबू और दांतों के दर्द में लाभदायक होता है।
- लहसुन की एक कली को पीनट बटर के साथ पीसकर दांतों में लगाएं। दर्द में राहत मिलेगी।
Read More Article On Teeth Care in Hindi
टॉप स्टोरीज़
Disclaimer