
लोग एनीमिया को गंभीरता से नहीं लेते। लेकन क्या आप जानते हैं खून की कमी से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। एनीमिया दरअसल खून में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होना है यानी लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हिमोग्लोबिन में कमी होना। लेकिन पोषक तत्वों के प्रयोग से एनीमिया से बचा जा सकता हैं। आइए जानें एनीमिक होने से बचने के लिए क्या किया जाना चाहिए।
- हिमोग्लोबिन शरीर के कोने-कोने तक ऑक्सीजन पहुंचाने का जरिया है। इसकी कमी से शरीर में कई और भंयकर रोग हो सकते है। एनीमिया कई बार वंशानुगत तो कई बार किसी बीमारी के कारण हो जाता है।
- खून की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।
- एनीमिया का सही इलाज न होने पर सेहत कमजोर होने लगती है और चलने या काम करने में जल्दी थक जाना, सांस फूलने जैसी समस्याएं आने लगती है।
- लौह तत्वों की पूर्ति से एनीमिया को दूर किया जा सकता है।
विटामिन सी युक्त आहार जैसे-गाजर, टमाटर ,नींबू, मौसमी, हरी साग सब्जी, अनाज, दालों का उचित मात्रा में सेवन करने से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। - हिमोग्लोबिन का स्तर अगर सामान्य से कम होता है तो आप डॉक्टर की सलाह पर आयरन कैप्सूल भी ले सकते हैं।
- एनमीया से बचने के लिए दूध, दही, हरी सब्जी और फलों का सेवन करना बेहद जरूरी है।
- मूंगफली गुड़ खाना भी एनीमिया जैसी बीमारी में लाभदायक है ।
- एनीमिया से बचने के लिए व्यायाम करना चाहिए, सैर करनी चाहिए और अच्छी नींद लेनी चाहिए।
इन टिप्स को अपनाकर आप निश्चित तौर पर एनीमिक होने से बचेंगे और अपना हिमोग्लोबिन बढ़ाने में भी सफल होंगे।
Read Next
रमजान के दौरान आहार
Disclaimer
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version