काम के समय आती है नींद और आलस? दिनभर तरोताजा रहने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

काम के दौरान अगर आपको भी बहुत ज्यादा नींद आती है, तो आप इन उपायों की मदद से तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
काम के समय आती है नींद और आलस? दिनभर तरोताजा रहने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

कई बार काम के दौरान आपको बहुत तेज नींद आती है या फिर सोने का मन करता है। बहुत बार तो ऐसा होता है कि हम काम के दौरान ही सो जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। रात में कम सोने, थकान, अच्छे से खाना न खाना, स्लिप अटैक और एनीमिया जैसी परेशानी हो सकती है। हालांकि इन परेशानियों को नजरअंदाज करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको काम के समय में आलस आता है, तो इसके लिए आपको अपनी कुछ आदतों में परिवर्तन करने की जरूरत है। सोने से आपकी दिनचर्या खराब होती है और काम भी प्रभावित होता है। अगर बहुत नींद आती है, तो आप कुछ उपाय की मदद से अपनी नींद को दूर भाग सकते हैं। इससे आपका काम भी सही ढंग से होगा और आपको काम करने में भी मन लगेगा। नींद और आलस को कम करने के लिए आप कुछ खास उपाय कर सकते हैं।

नींद और सुस्ती को ऐसे भगाएं 

1. दही का सेवन 

अगर आपको काम के दौरान नींद आ रही है, तो आप एक कटोरी दही का सेवन कर सकते हैं। दही में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होता है। इसके सेवन से आप लंबे समय तक तरोताजा रह सकते हैं। 

2. सौंफ

सौंफ में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें आवश्यक खनिज जैसे कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटैशियम पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपका आलस और सुस्ती दूर हो जाती है।

3. ग्रीन टी

ग्रीन टी के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। सुस्ती दूर भागने के साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। ग्रीन टी से एकाग्रता बढ़ाने और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। आप काम के बीच में दो बार ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

Sleepiness-work-from-home

Image Credit- Freepik 

4. जूस

काम के दौरान अधिक से अधिक फ्लूइड की मात्रा का सेवन करें। इससे नींद और आलस को कम करने और खुद को फ्रेश रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप साइट्रस फल का जूस पी सकते हैं। आप संतरा, नींबू, आंवला और मौसमी का सेवन कर सकते हैं।

5. ओट्स 

काम के दौरान हल्का खाना खाने की कोशिश करें। हल्का खाना खाने से आपको नींद नहीं आती है। साथ ही आपके शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप दलिया या ओट्स खा सकते हैं। इसके अलावा आप काम के दौरान पोहा और पीनट बटर भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम से लोगों में बढ़ रही हैं ये परेशानियां

6. समय-समय पर ब्रेक भी लें

खाने-पीने पर ध्यान रखने के अलावा अपनी कुछ आदतों में भी परिवर्तन करके आप नींद और सुस्ती को भगा सकते हैं। इसके लिए आप कम के दौरान कुछ समय का ब्रेक लें। ब्रेक के दौरान थोड़ा वॉक करने की कोशिश करें। इससे आपकी नींद खुलती है।

Sleepiness-work-from-home

Image Credit- Freepik 

7. सुबह उठकर एक्सरसाइज करें

अगर आप कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो आपको हमेशा काम से पहले थोड़ा एक्सरसाइज और अच्छे से नाश्ता जरूर करना चाहिए ताकि आप काम के दौरान हर समय फ्रेश फील करें। एक्सरसाइज के दौरान स्वच्छ हवा में दौड़ने या टहलने की कोशिश करें ताकि आपके फेफड़ों में स्वच्छ हवा का संचार हो।

इसे भी पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम में कैसी होनी चाहिए डाइट? जानें क्या चीजें खाना फायदेमंद है और क्या नुकसानदायक

क्या नहीं करना चाहिए

1. मीठे का सेवन कम करें

कई बार हम काम के दौरान बहुत ज्यादा खाने या मीठे खाने के आदी हो जाते हैं। बहुत से लोग चॉकलेट या मीठा खाना पसंद करते हैं लेकिन इससे आपको नुकसान हो सकता है। मीठा खाने से आपको नींद आती है। साथ ही अगर आप मीठे का अधिक सेवन कर रहे हैं, तो इससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है।

2. तैलीय पदार्थ न खाएं

तैलीय पदार्थ के सेवन से आपको काम के दौरान सुस्ती और सोने का मन करता है। इसे खाने के बाद थकान भी महसूस हो सकती है। अगर आप बहुत ज्यादा तैलीय पदार्थ का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां आपको परेशान कर सकती है।

Sleepiness-work-from-home

Image Credit- Freepik 

3. पैकेट बंद चीजें

पैकेट बंद चीजों के सेवन से आपके तुरंत शायद असर दिखाई न दें लेकिन कुछ समय बाद आपको परेशानी हो सकती है। इससे आपका शरीर हमेशा सुस्त और थका हुआ महसूस करता है। काम के दौरान भी आपको सोने या लेटकर काम करने का मन करता है। इसलिए पैकेट बंद चीजों का सेवन न करें। 

4. अंधेरे कमरे में काम न करें

कई बार हमारे काम करने के तरीके की वजह से भी आपको नींद आ सकती है। अपने कमरे में हमेशा उचित लाइट रखें और बैठकर काम करने की कोशिश करें। इससे आपकी आंखों में दर्द और सिरदर्द की समस्या भी नहीं होगी।

Read Next

शाम को एक्सरसाइज करने से भी सेहत को मिलते हैं कई फायदे, लेकिन जरूरी हैं कुछ सावधानियां

Disclaimer