दिनभर फोन और लैपटॉप चलाने से आंखों में रहती है थकान? जानें इसे दूर करने के 5 उपाय

दिनभर कंप्यूटर, लैपटॉप में समय बिताने के कारण आंखें थक जाती हैं। आंखों की सही केयर कर आप इस तरह की समस्या से बच सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिनभर फोन और लैपटॉप चलाने से आंखों में रहती है थकान? जानें इसे दूर करने के 5 उपाय

How To Get Rid Of Eye Strain Due To Screen Time In Hindi: मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों का काम लैपटॉप या डेस्कटॉप होता है। इसके अलावा, आजकल लोग अपना फ्री टाइम भी मोबाइल पर वीडियोज या सोशल मीडिया पर गुजारते हैं। इससे भी स्क्रीन टाइम काफी बढ़ जाता है। अधिकतर समय स्क्रीन पर बिताने के कारण आंखें थक जाती हैं, कई बार आंखों से पानी आ जाता है और जलन भी होने लगती है। इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए आवश्यक है कि आप आंखों की केयर करें। जानें, डिजिटल आई स्ट्रेन कम करने के लिए क्या कर सकते हैं।

Take Breaks

लगातार ब्रेक लेते रहें- Take Breaks

आंखों को आराम देने के लिए सबसे जरूरी है कि आप समय-समय पर स्क्रीन टाइम से ब्रेक लेते रहें। चाहे, आप ऑफिस में हों या घर पर। हर आधे घंटे में स्क्रीन से दूर हटें। कुछ देर के लिए यहां-वहां टहल आएं। ब्रेक के दौरान मोबाइल चलाने से बचें। इससे आंखों पर स्क्रीन का प्रभाव कम पड़ेगा, जिससे आंखों की थकान कम होने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: आंखों की थकान और जलन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

पलकें झपकाते रहें- Frequently Blink Eyes

शायद आपको यह बात पता न हो, लेकिन स्क्रीन पर काम करते हुए लोग अक्सर अपनी पलकें कम झपकाते हैं। इससे आंखों पर काफी दबाव बढ़ता है, जिससे आंखों में थकान और जलन जैसी समस्या पैदा हो जाती है। मेयोक्लिनिक की मानें, तो बार-बार पलकें झपकाने से आंखों में नमी बनी रहती है, जिससे ड्राईनेस की समस्या में कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: आंखों की थकान और सूजन को मिटाने के लिए ये तरीके आएंगे काम

लाइटिंग सही रखें- Adjust Lighting System

अपने मोनिटर की लाइटिंग को सही तरह से मेनेज करें। कई बार लोगों डिम लाइट में काम करते हैं। इससे आंखों पर काफी जोर पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति लगातार कम रोशनी में काम करता है, तो इससे आंखें खराब भी हो सकती है। वहीं, अगर मोनिटर पर सही रोशनी पड़े, तो आंखों पर कम प्रेशर पड़ेगा और आंखें जल्दी नहीं थकेंगी। अगर अक्सर आपका काम मोनिटर पर टाइपिंग और रीडिंग का होता है, तो अच्छा होगा कि आप अपने लिए एड्जेस्टेबल लैंप ले लें।

आंखें धोते रहें- Wash Your Eyes

आंखों को रिलैक्स करने के अच्छे तरीकों में से एक है, आंखों को धोना। थोड़ी-थोड़ी देर में आंखों को धोने से आंखें रिफ्रेश हो जाती हैं। इससे स्क्रीन पर काम करना मुश्किल नहीं लगता है। आप चाहें, तो एक्सपर्ट की सलाह पर आंखों के लिए आई ड्रॉप भी ले सकते हैं। इससे आंखों की नमी बनी रहेगी।

आई मसाज करें- Massage Your Eyes

आंखों की मसाज करना भी डिजिट आई स्ट्रेन से राहत पाने का अच्छा तरीका है। अांखों के आसपास के हिस्से की मसाज करें। कुछ देर के लिए अांखें बंद कर दें। इसके अलावा, आप अपनी हथेलियों को आपस में रगड़कर सीधे बंद आंखों पर रखें। इससे भी आंखें रिलैक्स होती हैं।

image credit: freepik

Read Next

कंफर्टेबल नहीं है ऑफिस की कुर्सी तो हो जाएं सावधान, अनजाने में शरीर को हो रहे हैं ये 5 नुकसान

Disclaimer