
अक्सर आपने देखा होगा जब भी हम सुबह सोकर उठते हैं तो हमारी आंखें सूजी हुई और थकी हुई नजर आती है। ऐसा लगता है कि मानों हम ना जानें कब से रो रहे हैं या हमारी नींद पूरी नहीं हुई है। लेकिन इसका एक कारण आंखों की थकान भी हो सकती है। ऐसे में उनकी अच्छी देखभाल जरूरी है। अगर आप भी अपनी आंखों की सूजन और थकान से परेशान हैं तो ये लेख आपके लिए ही हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैसे आप अपनी आंखों की सूजन और थकान को दूर कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
ठंडा दूध है आंखों के लिए अच्छा (Cold Milk is good for Puffy Eyes)
बता दें कि ठंडे दूध के माध्यम से आप अपनी आंखों की ताजगी को बरकरार रख सकते हैं। इसकी मदद से आप फिर से आंखों में नई जान डाल सकते हैं। इसके लिए आपको एक कप दूध में रुई को डूबोना होगा और अपनी आंखों पर रखना होगा। ऐसा करने से ना केवल आंखों की थकान दूर होती है बल्कि ठंडक भी महसूस होती है।
आंखों की सूजन कम करने के लिए नमक से बचाव (Avoid salt for tired eyes)
जैसा कि हम सब जानते हैं नमक के अंदर सोडियम पाया जाता है, जिससे पानी की धारण करने की शक्ति इसके माध्यम से बढ़ जाती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन आंखों के नीचे सूजन पैदा कर सकता है सूजन के कारण बमारी आंखें थकी-थकी नजर आती हैं। अगर आप सूजन से राहत पाना चाहते हैं तो नमक की मात्रा को कम करें। चूंकि शरीर के लिए नमक भी जरूरी है ऐसे में एकदम नमक खाना बंद न करें। इस गलती के कारण भी शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
पानी पीने से आंखों की थकान हो जाती है दूर (Drink Water for Puffy Eyes)
अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। वहीं निर्जलीकरण के कारण आंखों में थकान और सूजन भी आ जाती है। ऐसे में कम से कम हमें 2 लीटर पानी नियमित रूप से पीना चाहिए। इससे आंखों की थकान को दूर करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- दिमाग तेज करने के लिए क्या खाएं? जानें आयुर्वेदाचार्य से
बर्फ से आंखों की थकान हो जाती है दूर (Ice for Tired Eyes)
बर्फ हर घर में पाई जाती है। अगर आप आंखों की सूजन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बर्फ आपके बेहद काम आ सकती है। आंखों पर बर्फ रखना एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इससे ना केवल आंखों की ताजगी बनी रहती है बल्कि आप आंखों की थकान को भी दूर कर पाएंगे। ऐसे में बर्फ को आंखों पर तब तक रखें जब तक बर्फ पिघल ना जाए।
इसे भी पढ़ें- मोटापे को कम करने में सब्जियां कैसे हैं उपयोगी? जानें क्यों सेवन करना चाहिए हरी सब्जियों का
कुछ जरूरी बातें
अगर आप अपनी आंखों को हाइड्रेटेड बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है पलकों को झपकाना। यह एक तरह की एक्सरसाइज भी होती है। ऐसा करने से ना केवल हानिकारक कणों से छुटकारा मिलता है बल्कि थकान भी दूर हो जाती है। ऐसे में आप तेज गति से अपनी आंखों को झपकाएं। खास तौर पर यह तब करें जब आप लैपटॉप के सामने काम कर रहे हों।
नोट- यदि ऊपर दिए तरीकों को अपनाकर भी आपकी आंखों की सूजन या थकान न जाए तो हो सकता है कि आपकी आंखों में किसी प्रकार की समस्या हो। ऐसे में बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा यदि आप पहले से ही आंखों की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले या किसी भी तरीके को अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ऐसा करने से आप गंभीर समस्याओं की चपेट में आने से बच जाएंगे।
Read More Articles on healthy diet in hindi