सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है पिलाते, जानें घर पर करने का तरीका और फायदे

अगर आप भी गठीली बॉडी बनाना चाहते हैं तो पिलाते एक्सरसाइज शुरू कर दें। जानें इसे घर पर करने का तरीका और मिलने वाले फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है पिलाते, जानें घर पर करने का तरीका और फायदे

मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के ले एक्सरसाइज करना कितना जरूरी (How Exercise is Necessary) है यह तो हम सभी जानते हैं। दुनियाभर मे बहुत सी एक्सरसाइज हैं, जिनके अपने अपने फायदे हैं। कुछ लोकप्रिय एक्सरसाइज हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग करना पसंद करते हैं। लेकिन जो लोग सिक्स पैक ऐब्स बनाने का शौक रखते हैं उनके लिए आजकल एक पिलाते एकसरसाइज का क्रेज काफी बढ़ रहा है। क्या आप भी यह एक्सरसाइज करते हैं। दरअसल पिलाते (Pilate) शरीर की क्षमता बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए बखूबी जानी जाती है। इसे न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलिवुड के कई फिल्मी सितारों से लेकर कई क्रिकेटर्स तक भी फिटनेस और गठीली बॉडी पाने के ले इस एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। यह केवल लड़को के लिए ही नहीं बल्कि लड़कियां भी इस एक्सरसाइज को करती हैं। आइये जानते हैं पिलाते एक्सरसाइज करने के फायदे और तरीके के बारे में। 

पिलाते एक्सरसाइज करने के फायदे (Benefits of Pilate) 

pain

1. कमर दर्द में राहत (Get Relief in Back Pain)

कमर दर्द आज के समय में होने वाली एक आम समस्या है, जिसे कई बार नजरअंदाज करना खतरे का संकेत भी होता है। पिलाते एक्सरसाइज करने से आपकी मांसपेशियों को गति मिलने के साथ ही स्पाइन को भी सुचारू रूप से काम करने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने से स्पॉंडिलाइटिस जैसी समस्याओं से निजात पी जा सकती है। पिलाटे एक्सरसाइज के कुछ स्टेप करने से कमर में पुरानी जकड़न भी दूर होती है। साथ ही आपके रोजाना होने वाले दर्द में भी राहत दिलाती है। 

इसे भी पढ़ें - ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज, फिटनेस ट्रेनर से जानें इन्हें करने का तरीका

2. हिप की मसल्स मजबूत करे (Makes Hip Muscle Stronger)

पिलाते ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे हिप के सहारे किया जाता है। इससे हिप को सही आकार तो मिलता ही है साथ ही इसे गतिशीलता भी मिलती है। यह हिप ज्वॉइंट की मूवमेंट को में सुधार (Improves Joint Movement) लाने के साथ ही दर्द से आपको राहत भी दिलाता है। पिलाते करने से हिप ज्वॉइंट के आस पास की मसल्स को मजबूत बनाता है, जिससे छोटी मोटी चोट के खतरे कम हो जाते हैं। जिन लोगों को लंबे समय तक खड़े होने में तकलीफ होती है उन लोगों के लिए पिलाते बहुत कारगर साबित है। 

abs

3. एब्स बनाने मे मददगार (Helps to Make Abs) 

पिलाते को बॉडी स्ट्रेथिंग एक्सरसाइज (Body Strengthening Exercise) के नाम से भी जाना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से पूरी बॉडी फ्लेक्सिबल (Flexible) और गठीली बनती है। इसके निरंतर अभ्यास से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं और पेट के आसपास की मांसपेशियों पर खिंचाव आता है। एब्स बनाने के लिए पिलाते एक्सरसाइज को करना बहुत ही कारगर माना जाता है। यह पेट की चर्बी के साथ ही बॉडी फैट को लूज कर आपको एब्स का आकार देता है।

4. प्रेगनेंसी में फायदेमंद (Beneficial in Pregnancy)

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं में बच्चे के वजन और हार्मोनल चेंज के कारण पेल्विक फ्लोर मसल्स कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में पिलाते करने से पेल्विक फ्लोर मजबूत रहता है और साथ ही यह आपके पैरों को भी मजबूत बनाता है। हल्दी वेट मेंटेन करने के लिए महिलाएं इस एक्सरसाइज को कर सकती हैं। यह गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतते हुए इस एक्सरसाइज को करना होगा। लेकिन इसे करने से पहले एक बार चिकित्सक की सलाह जरूर लें। 

इसे भी पढ़ें - एक्सरसाइज से पहले वार्म अप के लिए पुश अप्स करने से शरीर को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें करने का तरीका भी

5. रनर्स के लिए अच्छा

रनर्स को अपनी एक्सरसाइज में पिलाते जरूर शामिल करना चाहिए। इसे करने से कोर मजबूत होती है। यह  आपकी श्वसन प्रणाली को भी सुचारू बनाता है। रनर्स में पिलाते मसल्स और जोड़ों को मजबूत बनाने के साथ ही आपकी शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है। दौड़ने का शौक रखने वाले लोगों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि ऐसा करने से उन्हें अच्छी बॉडी शेप मिलती है। 

पिलाते करने का तरीका (How to do Pilate)

  • दरअसल पिलाते एक्सरसाइज कई प्रकार की होती हैं। अगर आप नए है 
  • इसके लिए जमीन पर लेट जाएं। सांस उपर की ओर लेते हुए अपनी हिप को उठाएं। 
  • अब सांस छोड़ते हुए हिप को नीचे की तरफ ले जाएं। 
  • इस अभ्यास को कई बार करने से आपकी हिप और कोर आदि मजबूत होंगे। 
  • पिलाते करने का दूसरा तरीका यह भी है कि जमीन पर लेटकर अपने पैरों को समतल रखें। 
  • अब अपने दोनों पैरों को उपर की ओर उठाएं और नीचे ले जाएं। 
  • ऐसा कम से कम 10 से 15 बार करें। इससे आपको एब्स बनाने में मदद मिलेगी। 
  • ज्यादा विस्तार से इस एक्सरसाइज को सीखने के लिए फिटनेस ट्रेनर की मदद लेना जरूरी है। 

अगर आप भी कमर दर्द या शरीर के किसी हिस्से में हो रहे दर्द से परेशान हैं तो पिलाटे एक्सरसिज को जरूर करें। इससे निश्चित तौर पर आपको लाभ मिलेगा। आप इस लेख में दिए गए तरीकों से भी इसे कर सकते हैं। 

Read more Articles on Exercise and Fitness in Hindi

Read Next

7 दिन के इस वेट लॉस प्लान से घटाएं तेजी से वजन

Disclaimer