How To Consume Turmeric In Monsoon: मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में बारिश और उमस के कारण शरीर में इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस मौसम में अगर सेहत का ख्याल न रखा जाएं, तो पेट में दर्द, स्किन इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में मानसून में स्वस्थ रहने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ इंफेक्शन को फैलने से भी रोकें। ऐसे में हर किचन में मौजूद हल्दी का सेवन किया जा सकता है। हल्दी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम,फाइबर, विटामिन डी, आयरन, विटामिन सी और कैल्शियम। हल्दी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ पेट मे वाली समस्या को भी कम करती है। हल्दी के सेवन से मानसून में होने वाली बीमारी से बचा जा सकता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और हार्ट भी हेल्दी रहता है। हल्दी में करक्यूमिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं ,जो शरीर को बीमारी से बचाने के साथ शरीर को हेल्दी रखते हैं। मानसून में बीमारियों से बचने के लिए हल्दी का सेवन कैसे करें। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
गुनगुने पानी में
मानसून में बीमारियों से बचने के लिए हल्दी को गुनगुने पानी में मिलाकर भी लिया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1/4 चौथाई चम्मच हल्दी को पानी में मिला लें। अब इस पानी को पी लें। यह पानी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ गले के इंफेक्शन और खराश को भी दूर करेगा।
हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह दूध शरीर को गर्माहट देने के साथ बीमारियों से बचाता है। इस दूध को बनाने के लिए 1 गिलास दूध को गर्म करने गैस पर रखें। अब इस दूध में 1/4 चौथाई चम्मच हल्दी को मिलाकर दूध को उबलने दें। अब इस दूध को गुनगुना होने पर सेवन करें। मिठास के लिए इसमें शहद को मिलाया जा सकता है। यह दूध सर्दी, जुकाम और बुखार में आराम देगा।
सब्जी में मिलाकर
मानसून में स्वस्थ रहने के लिए इसको हल्दी को सब्जी में मिलाकर भी खाया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए इसे सब्जी में अन्य मसालों के साथ मिलाकर डालें। ऐसा करने से इम्यूनिटी मजबूत होगी और मौसमी बीमारियों से बचाव होगा।
इसे भी पढ़ें- रात को पानी में भिगोकर रखें मेथी, सुबह इस पानी को पीने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
हल्दी की चाय
हल्दी की चाय शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। मानसून में नॉर्मल चाय के बजाए हल्दी की चाय भी पी जा सकती है। यह चाय पीने से मौसमी बीमारियों से बचाव होता है और शरीर की थकावट भी दूर होती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप पानी को गैस पर रखें। इसमें 1 चुटकी हल्दी, अदरक और दालचीनी को कुछ देर उबलने दें। गुनगुना होने पर इसे छान कर पिएं। यह चाय शरीर के लिए हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी होती है।
मानसून में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए हल्दी का इन तरीकों से सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version