
खाने की अनियमित आदतों की वजह से पाचन क्रिया खराब हो जाती है। इसकी वजह से लोगों के सीने में जलन, एसिडिटी, गैस और पेट में दर्द की समस्या होने लगती है। आज के दौर में हर दूसरा व्यक्ति पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान है। कुछ लोगों को खाना खाने के कुछ समय बाद से ही खट्टी डकार और पेट फूलने की परेशानी होने लगती है। खाना जब आपकी आहार नली से वापस आने लगता है, तो इस समस्या को एसिडिटी कहा जाता है। सीनें में दबाव व जलन महसूस होना इसका मुख्य लक्षण माना जाता है। यदि इस समस्या का समय रहते इलाज न किया जाए तो इससे आपको पेट के कई रोग जैसे अल्सर आदि होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप एसिडिटी की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। एसिडिटी को दूर करने वाले घरेलू उपायों में अजवाइन का उपयोग सालों से किया जा रहा है। इसमें थिम्बोल नामक कैमिकल होता है, जो आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है। जिसकी वजह से आपको गैस व एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है। इस लेख में आपको एसिडिटी को दूर करने के लिए अजवाइन के उपयोग के बारे में बताया गया है।
एसिडिटी में अजवाइन का सेवन कैसे करें? How To Consume Ajwain in Acidity in Hindi
अजवाइन और काला नमक
एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इस उपाय में आप करीब आधा चम्मच अजवाइन को पीस लें। इसके बाद आप गर्म पानी लें और इसमें अजवाइन को मिला दें। इस पानी में आप करीब चुटकी भर काला नमक भी मिलाएं। जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए, तो इस पानी का सेवन करें। कुछ ही मिनटों में आपको एसिडिटी से आराम मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : रात में सोने से पहले अजवाइन खाने से सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे
अजवाइन और जीरा का करें सेवन
एसिडिटी की समस्या में आप अजवाइन और जीरे का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप करीब आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच जीरे के साथ में पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ी सी हींग और चुटकीभर काला नमक मिलाकर एक चूर्ण बना लें। अगर आपको खाना खाने के बाद एसिडिटी की समस्या होती है तो ऐसे में आप इस चूर्ण का सेवन करें। इस चूर्ण को आप गर्म पानी के साथ भी पी सकते हैं।
अजवाइन की चाय
अजवाइन की चाय से आप एसिडिटी की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप करीब डेढ़ कप पानी को गैस पर उबालें। जब पानी गर्म हो जाए, तो इसमें करीब एक चम्मच अजवाइन को डालकर उबाल लें। पानी में उबाल आने के बाद आप गैस बंद कर दें। इसके बाद तैयार चाय को कप में छान लें। एसिडिटी की समस्या होने पर आप इस चाय को पिएं।
इसे भी पढ़ें : एसिडिटी के कारण हो रही है पेट और सीने में जलन? तो तुरंत इन घरेलू तरीकों का करें इस्तेमाल
अजवाइन के इस्तेमाल से आप गैस, पेट दर्द, ऐंठन और एसिडिटी की समस्या में आराम पा सकते हैं। अजवाइन का सेवन अधिक मात्रा में न करें। इससे आपको पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।