डेंगू के मच्छर (एडीज) काटने के कितने दिन बाद नजर आते हैं इसके लक्षण, जानें कैसे करें बचाव

डेंगू एक तरह का बुखार है, जो मच्छर के काटने से होता है। चलिए जानते हैं मच्छर के काटने के बाद डेंगू के लक्षण कितने दिन बाद नजर आते हैं-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 27, 2023 12:45 IST
डेंगू के मच्छर (एडीज) काटने के कितने दिन बाद नजर आते हैं इसके लक्षण, जानें कैसे करें बचाव

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

How Long Does Dengue Symptoms Take to Show: डेंगू बुखार, इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। यह एक मच्छर जनित संक्रमण है, जो फ्लू जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। यह चार अलग-अलग वायरस के कारण होता है और एडीज मच्छरों द्वारा फैलता है। डेंगू होने पर लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। गंभीर लक्षणों में डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS) और डेंगू रक्तस्रावी बुखार (DHF) शामिल हैं। इन्हें आमतौर पर अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है। जब एडीज मच्छर काटता है, तो कितने दिनों बाद डेंगू के लक्षण देखने को मिलते हैं, चलिए जानते हैं इस बारे में-

डेंगू बुखार, डेंगू वायरस से संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। जब मच्छर किसी डेंगू संक्रमित व्यक्ति का खून चूसता है, तो इसका वायरस उसमें चला जाता है। इसके बाद जब यही मच्छर किसी दूसरे व्यक्ति को काटता है, तो डेंगू का वायरस उसके शरीर में प्रवेश कर जाता है। डेंगू कभी भी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। डेंगू वायरस DEN-1, DEN-2, DEN-3, और  DEN-4 वायरस से फैलता है। इन चार अलग-अलग स्ट्रेन से चार बार भी डेंगू हो सकता है।

डेंगू के लक्षण कितने दिन बाद नजर आते हैं? (How Long After Being Bitten do You Get Dengue)

डेंगू एक मच्छर जनित वायरल संक्रमण है, जो फ्लू जैसी गंभीर बीमारी का कारण बनता है। डेंगू सामान्य से लेकर गंभीर स्थितियों का कारण बन सकता है। यह घातक भी बन सकता है। प्रत्येक वर्ष डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिलती है। मच्छर के काटने के 4-10 दिनों के अंदर डेंगू के लक्षण नजर आ सकते हैं। डेंगू फ्ले के ये लक्षण 2-7 दिनों तक रह सकते हैं। अच्छी डाइट और जीवनशैली को अपनाकर डेंगू के लक्षणों में कमी की जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - डेंगू के लक्षण क्‍या हैं? जानें इस जानलेवा बीमारी का कारण और इलाज

dengue

डेंगू के लक्षण (Dengue Symptoms in Hindi)

वायरस को फैलाने वाले मच्छर के काटने के 7 दिन बाद तक लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते, तेज बुखार, सिरदर्द,  आंखों के पीछे दर्द, उल्टी और मिचली महसूस होना डेंगू के लक्षणों में शामिल हैं। यह लक्षण एक सप्ताह के बाद गायब होने लगते हैं। लेकिन कुछ स्थिति में ये डेंगू गंभीर या घातक परेशानियां पैदा करने लगता है।

डेंगू से बचाव के उपाय (dengue prevention tips)

  • डेंगू मच्छर से खुद को बचाने के लिए पूरे कपड़े पहनें। हल्के रंग के कपड़े पहनें। 
  • डेंगू के मच्छरों को पनपने से बचाने के लिए घर और उसके आस-पास सफाई रखें। साथ ही मच्छरों को मारने वाली दवाई का भी छिड़काव करते रहें।
  • डेंगू से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इससे आपको मच्छरों से सुरक्षा मिलेगी।

आप भी इन उपायों को आजमाकर डेंगू से अपना बचाव कर सकते हैं। साथ ही अगर आपमें डेंगू का कोई भी लक्षण नजर आता है, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। शुरुआत में डेंगू बुखार का इलाज आसानी से संभव होता है, लेकिन बाद में यह गंभीर और घातक हो सकता है।

Disclaimer