रोज दांतों को ठीक से ब्रश नहीं करते हैं तो आपको हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, रहें सावधान

छोटे बच्चे हों या बड़े-बूढ़े रोजाना ब्रश करना जरूरी है। अगर आप रेगुलर ब्रश नहीं करते हैं तो आपको कई बीमारियों का खतरा होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज दांतों को ठीक से ब्रश नहीं करते हैं तो आपको हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, रहें सावधान

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो ब्रश तो करते हैं, मगर रेगुलर नहीं करते हैं। इसी तरह कुछ लोगों की आदत होती है कि वो चाय-कॉफी जैसे पेय बिना ब्रश किए पी लेते हैं और बाद में ब्रश करते हैं। इस तरह की आदतें आपकी डेंटल हेल्थ के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं। दांतो की कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो दांत खराब होने (Tooth Decay) से भी गंभीर हो सकती हैं। इलिनोइस विश्वविधालय के शिकागो कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट्री के अनुसार दांतो में मौजूद बैक्टीरिया के लगभग 300 से अधिक प्रकार होते हैं। ऐसे में रेगुलर ब्रश न करने से ये बैक्टीरिया धीरे-धीरे आपके दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आपको अपने दांतों को रेगुलर ब्रश करना चाहिए। ब्रश न करने की आदत आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है, जिसमें दांत के अलावा हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

regular brushing

दांतों में कैविटीज

डॉक्टर प्रमिला नायडू, फाउंडर एंड डायरेक्टर, स्मॉल बाइट्स डेंटल क्लिनिक, बेंगलुरू बतातीं हैं यदि आप दांतो में ब्रश नहीं करते हैं तो उससे आप के दांतो मे बहुत से बैक्टीरिया फर्मेंटेंड कार्बोहाइड्रेट इकठ्ठे हो जाते हैं। जो आप के दांतो में स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटेंट एसिड उत्पादन करते हैं। यह एसिड दांतों के इनेमल व दांतो की बाहरी परत को नष्ट करना शुरू कर देता है और इससे आप के दांतो मे छोटे छोटे छेद होने लगते हैं। इसे दांतों की कैविटीज कहते हैं। ये कैविटीज लंबे समय में बहुत घातक हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दांतों में जमा पीले-काले धब्बे (Plaque and Tartar) को साफ कर कैसे पाएं चमकते दांत? डेंटिस्ट से जानें आसान उपाय

मसूड़ों में सूजन

आप के दांतों पर ब्रश न करने से जमने वाली परत जिसे प्लाक कहा जाता है वह न केवल आप के दांतो में कैविटीज बना सकती है, बल्कि वह आप के मसूड़ों को भी कमजोर बना देता है। प्लाक के कारण दांतों पर मौजूद बैक्टीरिया आप के दांतों को अंदर-अंदर खराब सकते हैं। जिस कारण आप को जिंजिवाइटिस यानी मसूड़े की सूजन  हो सकती है। ये मसूड़ों से सम्बन्धित गंभीर बीमारी मानी जाती है। इसलिए ऐसी स्थिति से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने दांतों को रेगुलर ब्रश करें।

पेरियोडोंटाइटिस बीमारी

जिस प्रकार प्लाक से आप को जिंजिवाइटिस हो सकती है उसी प्रकार जिंजिवाइटिस से आप को पेरियोडोंटाइटिस बीमारी हो सकती है। यह एक हड्डियों से सम्बन्धित बीमारी होती है। यह आप की उन हड्डियों को कमजोर कर सकती है जो आप के दांतों को सहारा देतीं हैं। इसलिए आप के दांत झड़ने की भी सम्भावना होती है। इससे बचने का एक ही उपाय है कि आप को अपने दांतो की सफाई में कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

dental problems

डिमेंशिया

जिन लोगों को डिमेंशिया नामक बीमारी होती है उसके पीछे का कारण अक्सर दांतो की खराब दशा ही होती है। इस बीमारी के कारण आप के दिमाग में मस्तिष्क में सूजन हो जाती है और आप के दांतो की हड्डी में इंफेक्शन होने का खतरा होता है। इसलिए अपने दांतो को टूथ डिके होने से बचा कर रखें एवं रोज कम से कम एक बार ब्रश अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें: दांतों के प्लाक और टार्टर की इन 5 चीजों से करें सफाई, मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी है फायदेमंद

हृदय रोग भी हो सकता है

आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके हार्ट (हृदय) का स्वास्थ्य आपके मुंह से भी बहुत हद तक जुड़ा हुआ है। जिन लोगों को दांतों और मसूड़ों की बीमारियां होती हैं, उन्हें हृदय रोग होने का खतरा ज्यादा होता है। अपने डेंटिस्ट से नियमित रूप से अपने दांत चैक कराना भी आप को हृदय रोगों से बचा सकता है। हार्ट अटैक के संकेत में भी आपके मसूड़ों में ऐंठन, जकड़न जैसी समस्याएं बताती हैं कि हार्ट और दांत का आपस में कितना गहरा संबंध है।

अतः आप अपने दांतो को नियमित रूप से साफ नहीं करेंगे तो आप की यह लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है जिसके कारण अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकतीं हैं। नियमित रूप से ब्रश करना न केवल आप के दांतो के लिए अच्छा है बल्कि आप के पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

डॉक्टर प्रमिला नायडू, फाउंडर एंड डायरेक्टर, स्मॉल बाइट्स डेंटल क्लिनिक, बेंगलुरू से बातचीत पर आधारित।

Read More Articles on Other Diseases in Hindi

Read Next

एक बार में बहुत ज्यादा खाने की आदत आपको बना सकती है दिल की बीमारी का शिकार, एक्सपर्ट से जानें अन्य सभी खतरे

Disclaimer