स्ट्रेस से ब्लड शुगर क्यों बढ़ जाता है? टेंशन के समय अपनाएं ये 5 टिप्स, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीजों के लिए स्ट्रेस लेना सही नहीं है। इससे उनका ब्लड शुगर का स्तर इफेक्टेड हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेस से ब्लड शुगर क्यों बढ़ जाता है? टेंशन के समय अपनाएं ये 5 टिप्स, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

How Does Stress Affect Diabetes Know Prevention Tips In Hindi: लगभग हर व्यक्ति स्ट्रेस और एंग्जाइटी जैसी फीलिंग से गुजरता है। कभी काम को लेकर स्ट्रेस होता है, तो कभी रिश्तों में हो रही खिटपिट स्ट्रेस में डाल देती है। जबकि तक आप अपने स्ट्रेस को पोजिटिवली लेते हैं, तब तक यह स्ट्रेस सही है और हेल्दी है। इस तरह का स्ट्रेस आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करता है। वहीं, अगर आप लंबे समय तक स्ट्रेस या एंग्जाइटी फेस करते हैं, तो इसका बुरा असर आपकी हेल्थ पर भी पड़ सकता है। यहां तक कि स्ट्रेस के कारण आपका ब्लड शुगर का स्तर भी प्रभावित हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है? इस बारे में हम आपको डिटेल जानकारी देते हैं।

स्ट्रेस के कारण कैसे बढ़ता है ब्लड शुगर- How Stress Affect Blood Sugar Level In Hindi

How Stress Affect Blood Sugar Level In Hindi

स्ट्रेस लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। हेल्थलाइन वेबसाइट में प्रकाशित लेख के मुताबिक, "जब आप स्ट्रेस में होते हैं, तो बॉडी इस पर रिएक्ट करता है। इसे हम फाइट फ्लाइट रेस्पांस के नाम से जानते हैं। इस रिएक्शन के दौरान बॉडी में एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल रिलीज होता है, जो सांस लेने की गति बढ़ जाती है। अगर बॉडी इसे सही तरह से मैनेज न कर पाए, तो ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। वहीं, अगर कोई टाइप 2 डायबिटीज का मरीज है, तो उसके ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। अगर टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों में अलग तरह का रिएक्शन हो सकता है। इसका मतलब यह है कि स्ट्रेस की वजह से ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव देखा जा सकता है। यही नहीं, अगर आपको फिजिकल स्ट्रेस है यानी अगर आपके शरीर में कहीं चोट लगती है, तो भी ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव देखा जा सकता है।"

इसे भी पढ़ें: Diabetes and stress: क्या तनाव से बढ़ती हैं डायबिटीज रोगियों की समस्याएं? जानें दोनों का आपस में संबंध

तनाव के लक्षण- Symptoms Of Stress

कई बार ऐसा होता है कि गंभीर तनाव के लक्षणों का पता नहीं चलता है। जबकि, तनाव आपके इमोशनल, फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बुरी तरह इफेक्ट कर सकता है। इसके लक्षण इस प्रकार हैं-

  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • नींद न आना
  • थकान से भरे रहना
  • अक्सर बुखार या बीमार महसूस करना

स्ट्रेस कैसे कम करें- How to reduce stress

डायबिटीज से जुड़े स्ट्रेस से कैसे निपटें- Tips To Reduce Diabetes Related Stress

Tips To Reduce Diabetes Related Stress

अपने जैसे लोगों से मिलेंः डायबिटीज के मरीजों को चाहिए कि वे अपने जैसे लोगों से मिलें। इससे उन्हें मोटिवेशन मिलता है और आगे बढ़ने की चाह बनी रहती है। यहां तक कि अपने जैसे लोगों से मिलने पर आप उनसे स्ट्रेस से निपटने के तरीकों के बारे में भी जान सकते हैं।

थेरेपी सेशंस लेंः डायबिटीज के मरीजों के लिए स्ट्रेस बिल्कुल सही नहीं है। अगर आप किसी करीबी से मदद नहीं ले पा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि प्रोफेशनल से मिलें। पेशेवर लोगों से थेरेपी लें। वे आपकी बातों की सीरियसनेस को समझेंगे और आपको समस्या से निकलने में मदद करेंगे।

ऑनलाइन सपोर्ट ग्रुप से मिलेंः जरूरी नहीं है कि स्ट्रेस दूर करने के लिए हमेशा लोगों से मुलाकात करें। आजकल कई ऐसे ऑनलाइन ग्रुप मौजूद हैं, जहां आपको डायबिटिक लोग मिल जाएंगे। उनके साथ अपनी परेशानियां शेयर कर आपका स्ट्रेस स्तर कम होने में मदद मिलेगी।

image credit: freepik

Read Next

डायबिटीज रोगी ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, रहेंगे स्वस्थ

Disclaimer