How Does Cancer Affect Bone Marrow: आजकल कैंसर लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रहा है। पिछले कुछ सालों में कैंसर की बीमारी काफी तेजी से बढ़ी है। ज्यादातर मामलों में कैंसर खराब लाइफस्टाइल के कारण होता है। वहीं, कुछ मामलों में कैंसर के पीछे अनुवांशिक कारण भी जिम्मेदार होते हैं। कैंसर एक नहीं बल्कि कई तरह के होते हैं। कई बार हड्डियों में भी कैंसर हो जाता है, जिसके चलते मरीज को हड्डियों से जुड़ी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कैंसर बोन मैरो को भी प्रभावित कर सकता है।
हड्डियों का कैंसर कई बार बोन मैरो तक भी पहुंच सकता है, जिससे कैंसर की कोशिकाओं पर असर पड़ने के साथ-साथ बोन मैरो को भी कई नुकसान हो सकते हैं। कैंसर बोन मैरो तक फैलने के बाद कई बार कैंसर की कोशिकाओं का उत्पादन भी कम हो जाता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एपी सिंह से बातचीत की। (Kya Bone Cancer Bone Marrow ko Nuksan Pahuchata Hai) -
क्या होता है बोन मैरो?
बोन मैरो को लेकर कई लोग कंफ्यूज रहते हैं। दरअसल, बोन मैरो हड्डियों के बीच एक खाली जगह होती है। आसान भाषा में समझें तो बोन मैरो शरीर में ब्लड बनाने में मदद करता है। इसे आम बोलचाल में ब्लड सेल फैक्ट्री भी कहा जाता है। बोन मैरो शरीर में ब्लड और प्लेटलेट्स आदि को संचालित करने में मदद करती है।
बोन मैरो शरीर में लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं को बनाने (How to Increase Red Blood Cells) में मददगार साबित होती है। बोन मैरो हड्डियों के बीच पाया जाने वाला एक स्पंजी और मुलायम टिशु होता है, जो रक्त कोशिकाओं के विकास में मदद करता है।
बोन कैंसर कैसे बोन मैरो को करता है प्रभावित?
डॉक्टर के मुताबिक अगर किसी मरीज को बोन कैंसर होता है तो ऐसे में उसकी शरीर में बनने वाली कोशिकाएं प्रभावित होने लगती हैं। कई बार बोन कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। बोन कैंसर का असर बोन मैरो पर इस तरह पड़ता है कि बोन मैरो प्लेटलेट्स के साथ-साथ शरीर में लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करना कम कर देता है।
इसके साथ ही बोन मैरो कई बार शरीर में नई ब्लड सेल्स को बनाने में सक्षम नहीं रहती है। यही नहीं, इसके साथ ही साथ ब्लड सेल्स में कमी आ जाती है और शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा (How to Reduce Skin Infection) बढ़ने के साथ ही साथ कुछ मामलों मं मरीज को ब्लड क्लॉटिंग की भी समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - बोन ट्यूमर क्या होता है? जानें इसके कारण और पहचान करने का तरीका
बोन कैंसर से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
- अगर आप बोन कैंसर से पीड़ित हैं तो शरीर पर इसका प्रभाव कई तरीकों से पड़ सकता है।
- बोन कैंसर होने पर आपकी हड्डियां कमजोर होने के साथ ही साथ शरीर में सूजन भी आ सकती है।
- ऐसे में आपको हड्डियों में दर्द होने के अलावा कुछ मामलों में ज्यादा थकान और कमजोरी भी हो सकती है।
- कई बार जब बोन मैरो पर असर पड़ता है तो इससे छोटी-मोटी चोट लगने से भी फ्रैक्चर हो सकता है।
- इससे मेटास्टेसिस होने के साथ ही साथ कुछ मामलों में सांस लेने से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
- ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के साथ ही साथ कई बार शरीर में कोशिकाओं का उत्पादन कम हो सकता है।
FAQ
बोन मैरो से कौन सी बीमारी होती है?
बोन मैरो प्रभावित होने से आपको ल्यूकेमिया होने के साथ ही साथ कुछ मामलों में एनीमिया का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस स्थिति को नजरअंदाज बिलकुल न करें।क्या बोन मैरो कैंसर फैलता है?
जी हां, बोन मैरो कैंसर फैल सकता है। बोन मैरो का कैंसर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैल सकता है। इसलिए आपको इसके लक्षण दिखाई देने पर सचेत रहना चाहिए।हड्डी का कैंसर कहां से शुरू होता है?
हड्डी का कैंसर आमतौर पर हड्डियों के आस-पास के सॉफ्ट टिशु से शुरू होते हैं। हालांकि, बोन कैंसर या हड्डियों का कैंसर किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version