सेहत की चिंता हर किसी को रहती है, लोग पहले से ही अपनी सेहत के हाल के बारे में जानना चाहते हैं। एस्ट्रोलॉजर्स आपको सेहत के बारे में पहले से ही बता सकते हैं। वैदिक ज्योतिष की कुल 12 राशियों में स्वास्थ्य के लिहाज से एक दूसरे का दिन अलग-अलग हो सकता है। मेष और वृश्चिक राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज शानदार हो सकता है। हो सकता है कुछ राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज बेहतर हो तो कुछ के लिए आज का राशिफल स्वास्थ्य के लिहाज से गड़बड़ भी हो सकता है। मिथुन और कर्क राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। चलिए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्गार्थ एस कुमार से जानते हैं आज के राशिफल के बारे में।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार हो सकता है। आज के दिन आपको उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। आज के दिन आपको सेहत को और बेहतर बनाने के लिए योग और प्राणायाम करते रहना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपके पास उर्जा हो सकती है, लेकिन इसे अपने पास बनाए रखने के लिए व्यायाम और प्राणायम करना चाहिए।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतनी चाहिए। अगर आप अपने दिन को बैलेंस रखकर चलते हैं तो ऐसे में आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन अपनी सेहत के प्रति जागरुक रहना चाहिए। आपको आज खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। यही नहीं ऐसे में आपको प्राणायाम और योग करने की भी आवश्यकता थी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों को आज के दिन मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके लिए काम के प्रेशर को कम करने के तरीके खोजें साथ ही मेडिटेशन और ध्यान करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को खान-पान के प्रति जागरुक होने की जरूरत है। इसके लिए आपको ऐसा कुछ भी नहीं खाना, जिससे पाचन तंत्र या फिर सेहत पर असर पड़े। इससे बचने के लिए आप फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का राशिफल फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आपके पास उर्जा की कमी नहीं हो सकती है, लेकिन इसे स्थिर रखने के लिए सही तरीका खोजें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर आज के दिन आपको तनाव से बचने की जरूरत है। मानसिक समस्याओं से बचने के लिए आपको योग और मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के लोग को अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। इसके लिए आपको अपने आहार के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। हेल्दी डाइट को फॉलो करके आप फिट रह सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। आज आपको पुराने या फिर नए कार्य को करने में किसी प्रकार की बाधा आ रही है तो ऐसे में स्ट्रेस लेने से बचें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। अगर आपको काम को लेकर किसी प्रकार का तनाव है तो ऐसे में दवाएं खाने के बजाय योग और मेडिटेशन का सहारा भी लिया जा सकता है।