Homemade Teas For Body Detox: शरीर को डिटॉक्स करना काफी जरूरी होता है। शरीर को डिटॉक्स करने से शरीर में जमा हुए टॉक्सिंस निकल जाते है। जिससे लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। शरीर को डिटॉक्स करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, शरीर में बीमारियां लगने का डर कम होता है और स्किन भी ग्लोइंग बनती है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते होगे। लेकिन क्या आप जानते हैं चाय से भी शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है। ये चाय शरीर को डिटॉक्स करने के साथ शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करेगी। आइए जानते हैं इन चाय के बारे में।
दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको बनाने के लिए एक गिलास पानी को पैन में रखें। जब पानी उबल जाएं, तो इसमें 3 से 4 दालचीनी की टुकड़ों को डालें। जब 4 से 5 मिनट में उबाल आ जाएं, तो गैस को बंद करें और चाय को छान लें। कप में नींबू के रस की कुछ बूंदे भी मिलाई जा सकती है। ये चाय शरीर को डिटॉक्स करने के साथ शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखती है। इस चाय को डायबीटिज के मरीज भी आसानी से पी सकते है।
टॉप स्टोरीज़
ग्रीन टी
ग्रीन टी अधिकतर लोग वजन कम करने के लिए पीते है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसको पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। ये चाय शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। ध्यान रखें ग्रीन टी का सेवन खाली पेट न करें। इस चाय को शाम को या नाश्ते करने के थोड़ी देर बाद पीया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- कमर दर्द से परेशान हैं तो ये 5 चीजें खाना छोड़ दें, बढ़ा सकती हैं समस्या
धनिया पत्तों की चाय
धनिया पत्तों में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। जिस कारण इसकी चाय पीने से यह शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ये चाय शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करती है। इस चाय को बनाने के लिए एक कप पानी में कुछ धनिया पत्ती को डाल कर 3 से 5 मिनट तक उबालें। उसके बाद इस चाय को छानकर पिएं। इस चाय में नींबू का रस और शहद भी मिला सकते है।
सौंफ की चाय
सौंफ की चाय शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसको पीने से शरीर डिटॉक्स होने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। सौंफ की चाय खून को भी साफ करने में मदद करती है। इसको बनाने के लिए एक कप पानी को उबलने के लिए रखें। उस पानी में एक चम्मच सौंफ और अदरक के छोटे टुकड़ें डालकर पानी को 3 से 5 मिनट के लिए उबाल के रखें। अब इस चाय को छान कर पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद को भी मिला सकती है।
हल्दी की चाय
हल्दी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है। इस चाय को पीने से शरीर डिटॉक्स होने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इस चाय को बनाने के लिए एक कप पानी को उबालने के लिए रखें। उसके बाद इस पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी और अदरक के छोटे टुकड़ों को डालकर 3 से 5 मिनट के लिए उबालें। अब इस चाय को छान कर पिएं।
इसे भी पढ़ें- Methi In Winters: सर्दियों में जरूर खाएं मेथी के पत्ते, होंगे ये 5 फायदे
ये सभी चाय शरीर को डिटॉक्स करने के साथ शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद भी करती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik