Homemade Deep Conditioners for Damaged Oily Hair: बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए हम घंटो पार्लर में बिताते है। लेकिन कई बार समय की कमी की वजह से पार्लर नहीं जा पाते। ऐसे में बालों की कई समस्याए काफी बढ़ जाती है और बाल डैमेज होने लगते हैं। बालों को हेल्दी रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी शैंपू और कंडीशनर होते है। क्योंकि इनका हम नियमित इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में केमिकल युक्त कंडिशनर लगाने के घर पर बनाया हुआ कंडिशन को लगाएं। ये कंडिशनर नैचुरल होने के साथ ऑयली और डैमेज बालों की कई समस्याओं को आसानी से दूर करेगा। आइए जानते हैं इन 3 कंडीशनर के बारे में।
1. विनेगर और अंडे का हेयर कंडीशनर
सामग्री
1 अंडे की जर्दी
1 छोटा चम्मच विनेगर
2-3 बूंद नींबू
बनाने का तरीका
इस कंडीशनर को बनाने के लिए तीनों सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों को शैंपू करने के बाद गीले बालों पर लगाएं। इस कंडीशनर को बालों पर 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये कंडीशनर डैमेज बालों की परेशानी को दूर करने के साथ ऑयली स्कैल्प की समस्या को भी दूर करता है।
इसे भी पढ़ें- अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए ट्राई करें ये 3 पैक
टॉप स्टोरीज़
2. नारियल तेल और दही का कंडीशनर
सामग्री
1 चम्मच नारियल का तेल
1 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
1 चम्मच गुलाब जल
1 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
नारियल तेल और दही का कंडीशनर बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस कंडीशनर को शैंपू करने के बाद बालों 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये कंडीशनर रूखे बालों की समस्या को आसानी से दूर करता हैं।
3. एलोवेरा हेयर कंडीशनर
सामग्री
2 चम्मच एलोवेरा जैल
2 चम्मच नींबू का रस
बनाने का तरीका
एलोवेरा हेयर कंडीशनर बनाने के लिए दोनों सामग्री को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को शैंपू किए हुए बालों में 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये कंडीशनर डैमेज बालों की समस्या दूर करने के साथ बालों को शाइनी भी बनाता है।
इसे भी पढ़ें- असंतुलित हार्मोन्स को ठीक करने के 5 नैचुरल उपाय
ये 3 कंडीशनर बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपने कोई ट्रीटमेंट लिया हैं, तो अपने ब्यूटी एक्सपर्ट से ही पूछ कर इनका इस्तेमाल करें।
All Image Credit- Freepik