Doctor Verified

डेंगू होने पर ये घरेलू नुस्खे आजमाने से हो सकता है गंभीर नुकसान, रिकवरी के बजाए बिगड़ सकती है स्थिति

Home Remedies To Not Follow in Dengue: डेंगू में बिना डॉक्टर की सलाह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल जानलेवा होता है, जानें इसमें क्या न करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
डेंगू होने पर ये घरेलू नुस्खे आजमाने से हो सकता है गंभीर नुकसान, रिकवरी के बजाए बिगड़ सकती है स्थिति


Home Remedies To Not Follow in Dengue: बारिश के बाद देशभर में डेंगू का कहर शुरू हो गया है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां मच्छरों के काटने से होती हैं। डेंगू दरअसल एक तरह का वायरल बुखार है। जब आपको एजिप्टी एडीज नामक मादा मच्छर काट लेते हैं, तो इससे शरीर में डेंगू का संक्रमण फैलता है। डेंगू होने पर खानपान और इलाज से जुड़ी लापरवाही जानलेवा होती है। इस बीमारी में मरीजों को लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। गंभीर रूप से डेंगू का शिकार होने पर आपको ब्लीडिंग, उल्टी-मतली और तेज बुखार की समस्या होती है। कई बार लोग डेंगू बुखार को घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर ठीक करने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि डेंगू में कुछ घरेलू नुस्खे जानलेवा हो सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं डेंगू में मरीजों को कौन से घरेलू उपायों को नहीं अपनाना चाहिए।

डेंगू बुखार में नहीं आजमाने चाहिए ये घरेलू नुस्खे- Home Remedies To Not Follow in Dengue in Hindi

शरीर में डेंगू का संक्रमण होने पर शुरुआती लक्षण लगभग न के बराबर होते हैं। लेकिन जैसे-जैसे संक्रमण फैलता है, मरीजों की परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। सही समय पर डेंगू के लक्षणों को पहचानकर इलाज लेने से आप गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकते हैं। लापरवाही बरतने पर डेंगू गंभीर हो जाता है और इसकी वजह से आपके शरीर प्लेटलेट काउंट भी कम हो जाते हैं और कई दूसरी गंभीर परेशानियां होने लगती हैं। डेंगू में सही समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत हो जाती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "डेंगू में अक्सर लोग जानकारियों के अभाव और जागरूकता की कमी के चलते घर पर ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं। लोग बुखार ठीक करने के लिए काढ़ा, गिलोय का जूस जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ इनके भरोसे रहने से आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।" डेंगू में किसी भी घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Home Remedies To Not Follow in Dengue

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या डेंगू जीवन में सिर्फ एक बार होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

डेंगू बुखार होने पर ये 5 घरेलू नुस्खे भूलकर भी न अपनाएं-

डेंगू बुखार होते ही पपीते की पत्तियों का इस्तेमाल

लोग डेंगू होने पर पपीते की पत्तियों का जूस पीना शुरू कर देते हैं। आपको बता दें कि बिना डॉक्टर की सलाह के सिर्फ पपीते की पत्तियों का जूस पीना खतरनाक हो सकता है। डेंगू में प्लेटलेट काउंट कम होने पर इसका सेवन किया जाता है। लेकिन सिर्फ इसका सेवन करने से डेंगू ठीक नहीं होता है।

गिलोय के जूस का सेवन

डेंगू या वायरल बुखार होने पर लोग गिलोय का सेवन करते हैं। आयुर्वेद में गिलोय का सेवन रामबाण माना जाता है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन करने से शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। डेंगू के लक्षण दिखने पर आपको खून की जांच कराने के बाद दवाओं का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या बिना अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू ठीक हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

बकरी के दूध का सेवन

डेंगू में बकरी के दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसका भी सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं।

डेंगू होने पर क्या करें?- What To Do In Dengue Fever in Hindi

डेंगू बुखार के लक्षण दिखने पर सबसे पहले आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इस बीमारी के लक्षण दिखते ही खून की जांच कराने के बाद इलाज लेने से फायदा मिलता है। डेंगू बुखार होने पर मरीजों में बुखार, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, शरीर में थकान, चलने में दिक्कत, उल्टी और डायरिया की समस्या होती है। इन परेशानियों के अलावा जिनमें डेंगू का संक्रमण गंभीर रूप से होता है, उन्हें ब्लीडिंग, चक्कर आना और तेज बुखार के साथ-साथ कई अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। इन दिक्कतों में आपको तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

छाती में जमा कफ निकालने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer