क्या आपके बच्चे को बार-बार हो रही है उल्टी? इन 6 घरेलू उपायों से करें इसका इलाज

बच्चों को बार-बार उल्टी की समस्या होने से कई तरह की परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप घरेलू उपायों से इसका इलाज कर सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपके बच्चे को बार-बार हो रही है उल्टी? इन 6 घरेलू उपायों से करें इसका इलाज

बदलते मौसम और गलत खानपान की वजह से बच्चों में उल्टी की समस्या होना बहुत ही आम बात है। यह परेशानी फूड पॉइजनिंग और मोशन सिकनेस की वजह से हो सकती है। लेकिन अगर आपके बच्चे को बार-बार उल्टी हो रही है, तो यह आपको चिंता में डाल सकती है। बच्चों को बार-बार उल्टी होने से उनका शरीर काफी ज्यादा कमजोर हो जाता है। जिसकी वजह से उन्हें कई अन्य तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जैसे- हाथ-पैरों में दर्द, खेलने में परेशानी, आलस इत्यादि। ऐसे में बच्चों में उल्टी को रोकने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे बच्चों में होने वाली उल्टी की परेशानियों को रोका जा सकता है। चलिए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में-

1. चावल का पानी पाचन शक्ति को करे मजबूत

बच्चों को पेट में गड़बड़ी की वजह से बार-बार उल्टी की समस्या हो सकती है। ऐसे में बच्चों के लिए चावल का पानी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। चावल का पानी पेट की परेशानियों को दूर करने में असरकारी होता है। लेकिन ध्यान रखें कि आप ब्राउन राइस की जगह व्हाइट राइस का पानी बच्चों को दें। इस पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर बच्चों को देने से उल्टी की परेशानी से काफी हद तक राहत पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - बच्चों के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है साबूदाना, पाचन क्रिया सुधरने के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत

2. इलायची उल्टी रोकने में लाभकारी

बच्चों में उल्टी की समस्या को रोकने के लिए इलायची लाभकार हो सकता है। इलायची के इस्तेमाल से बच्चों के पेट को काफी आराम मिलता है। इससे उल्टी और मतली की समस्या को रोका जा सकता है। इसके लिए 1 इलायची के बीजों को पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा भूरा या फिर शहद मिलाकर बच्चों को चटाएं। इससे उल्टी रोकने में काफी मदद मिल सकता है।

3. पुदीने का रस

बच्चों में उल्टी की समस्या को रोकने के लिए ताजा पुदीने की पत्तियों का रस लाभकारी हो सकता है। इसके लिए कुछ पुदीने की पत्तियों को पीसकर रस निकाल लें। अब इस रस में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस रस को बच्चों को चटाएं। इससे उल्टी रोकने में मदद मिल सकती है।

4. लौंग से पाचन में सुधार

उल्टी रोकने के लिए लौंग लाभकारी साबित हो सकता है। अगर आपका बच्चा बड़ा है, तो आप उन्हें उल्टी जैसा महसूस होने पर लौंग चबाने के लिए दें। इससे उल्टी रूक सकती है। वहीं, अगर आपका बच्चा छोटा है, तो उसे लौंग का पानी दे सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि छोटे बच्चों को लौंग का पानी सिर्फ 1 से 2 चम्मच ही देना है। ज्यादा लौंग का पानी देने से बच्चों को गर्म कर सकता है।

इसे भी पढ़े - खाते ही उल्टी और पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकते हैं आंतों में टीबी के लक्षण, जानें कारण, लक्षण और उपाय

5. अदरक का रस

उल्टी को रोकने में अदरक का रस भी लाभकारी साबित हो सकता है। अदरक के रस को बच्चों को देने के लिए 1 इंच का अदरक लें। अब इसे कुचलकर रस निकालें। अब इस रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर बच्चों को दें। इससे आपको उल्टी रोकने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।  

6. सौंफ का पानी

पाचन को सुधारने में सौंफ का पानी लाभकारी हो सकता है। सौंफ के पानी से पाचन मार्ग में काफी आराम मिलता है। दरअसल, इसके बीजों में एंटीमाइक्रोबियल का गुण होता है, जो उल्टी को रोकने में असरकारी है। इसके लिए 1 कप पानी लें। इसमें करीब 1 चम्मच सौंफ डालें। अब इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए उबालें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे अपने बच्चों को देँ। इससे उल्टी रोकने में मदद मिल सकती है।

बच्चों में उल्टी रोकने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपके बच्चों को बार-बार उल्टी हो रही है, तो उन्हें शारीरिक कमजोरी हो सकती है। इस स्थिति में डॉक्टर से परामर्श  जरूर लें। ताकि बच्चे का उचित इलाज किया जा सके।

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

वजन घटा सकता है चने का पानी, जानें खाली पेट चने का पानी पीने के 4 फायदे

Disclaimer