Expert

बारिश में भीगने के कारण होने लगी है गले में खराश, ये 4 उपाय करेंगे मदद

Gale Mein Kharash Mitane Ke Liye Kya Karen: बारिश में भीगने के कारा गले में खराश की समस्या हो सकती है। ऐसा होने के बाद आपको क्या करना चाहिए, जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-
  • SHARE
  • FOLLOW
बारिश में भीगने के कारण होने लगी है गले में खराश, ये 4 उपाय करेंगे मदद


Can Rainy Weather Cause A Sore Throat In Hindi: बारिश का मौसम है। तपती गर्मी से राहत के लिए यह मौसम बहुत ही अच्छा और लुभावना महसूस होता है। लेकिन, इन दिनों एक नई समस्याएं भी होने का जोखिम बना रहता है। जैसे स्किन से जुड़ी परेशानी, पेट से संबंधित दिक्कतें और गले की खराश आदि। बरसात के दिनों में गले की खराश एक कॉमन समस्या बन जाती है। इसकी वजह से गले में दर्द, थ्रोट इंफेक्शन होने लगता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, गले में दर्द भी होने लगता है। जो लोग ऑफिस जाते हैं या फील्ड में काम करते हैं, उन्हें इस तरह की परेशानी अधिक देखने को मिलती है। सवाल है गले की खराश से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है? हम यहां हम आपको बात रहे हैं कुछ घरेलू उपाय। आप भी आजमाएं। गले में खराश के घरेलू उपाय आपको राहत दिलाएंगे। इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से जानते हैं। (Gale Mein Kharash Mitane Ke Liye Kya Karen)

गले की खराश दूर करने के लिए क्या करें- How To Get Rid Of A Sore Throat From Weather In Hindi

home remedies to get of sore throat during monsoon 01 (11)

नमक पानी से करें गरारा

बारिश के दिनों में गले की खराश दूर करने के लिए आप नमक पानी से गरारा कर सकते हैं। गले की खराश दूर करने के लिए यह बहुत ही अच्छा विकल्प होता है। असल में, नमक पानी में ऐसे तत्व होते हैं, जो गले की सूजन को कम करता है और गले के दर्द से भी राहत मिल जाती है। थ्रोट में इंफेक्शन होने पर दिन में कई बार गुनगुने नमक पानी से गरारा करें।

इसे भी पढ़ें: गले में खराश और खांसी से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

पिएं केमोमाइल चाय

गले में खराश होने पर आप केमोमाइल चाय जरूर पिएं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। इसे पीने से न सिर्फ गले की खराश दूर होती है, बल्कि थ्रोट इंफेक्शन भी कम होता है। अगर आप रात को सोने से पहले केमोमाइल चाय पीते हैं, तो इससे नींद भी अच्छी आती है। इसके अलावा, यह चाय आपको हाइड्रेट रखती है, जो ओवर ऑल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

पिएं पुदीना की चाय

पुदीना में मेंथॉल कंटेंट होते हैं। इसका सेवन करने से गले की खराश को कम करने में मदद मिलती है, जो ठंडक का एहसास देता है। पुदीना की चाय पीने से गले में इंफेक्शन में हो रहे दर्द से राहत मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो सूजन और जलन को कम करने में सहायक साबित होते हैं। यही नहीं, अगर आप पुदीना की चाय पीते हैं, तो साइनस इंफेक्शन भी दूर होती है।

इसे भी पढें: गले में खराश और बलगम के पीछे हो सकते हैं ये 6 कारण, जानें राहत पाने के उपाय

खाएं शहद

शहद में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं। यह भी गले की खराश दूर करने और इरिटेशन कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भी होते हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने का काम करते हैं। आप चाहें, तो शहद नींबू की चाय भी पी सकते हैं। यह उम्र वर्ग के लोगों के लिए काफी कारगर तरीके से काम करता है। इसके अलावा, गले की खराश होने पर महज एक चम्मच शहद का सेवन करें। यह भी स्वास्थ्य में सुधार करता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • गले की खराश को तुरंत कैसे ठीक करें?

    गले की खराश दूर करने के लिए आप शहद खाएं, गर्म पानी पिएं, चाय पिएं और नमक पानी से गरारा करें। इनकी मदद से गले की सूजन कम होती है और इंफेक्शन भी दूर होता है।
  • गले में खराश होने पर क्या न खाएं?

    गले में खराश होने पर आपको मसालेदार चीजें, खट्टी या बहुत ठंडी-गर्म चीजें नहीं खानी चाहिए। इससे आपके गले की इंफेक्शन दूर हो सकती है।
  • क्या बारिश में भीगने से गले में खराश हो सकती है?

    बारिश में भीगने से गले में खराश की समस्या हो सकती है। हालांकि, गले में खराश के पीछे कई अन्य फैक्टर भी जिम्मेदार होते हैं, जैसे बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना आदि। आपको बता दें कि सिर्फ बारिश में भीगने की वजह से गले की खराश नहीं बढ़ती है। अगर आप भीगने के बाद तुरंत खुद को सुखाते नहीं हैं, तो यह स्थिति आपको बीमार कर सकती है।

 

 

 

Read Next

क्या मोतियाबिंद का इलाज बिना ऑपरेशन संभव है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS