Home Remedies For Conjunctivitis In Hindi: आंखें हमारे शरीर का एक अहम अंग हैं इसलिए इनकी खास देखभाल करना जरूरी है। हालांकि, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से कई बार आंखों में संक्रमण की शिकायत हो जाती है। इसे आम भाषा में आंख आना कहते हैं। वहीं, अंग्रेजी में इसे कंजंक्टिवाइटिस कहा जाता है। कजंक्टिवाइटिस होने पर आंखों में एलर्जी और सूजन हो जाती है। आंख आने की स्थिति में आंखें लाल दिखने लगती हैं, जिसकी वजह से इसे पिंक आई के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही, आंखों में जलन, खुजली और पानी निकलने जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आंख आने पर आप कुछ घरलू उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए, विस्तार से जानते हैं आंख आने के घरेलू उपायों (Aankh Aane Ke Gharelu Upay) के बारे में -
आंख आने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Conjunctivitis In Hindi
गुलाब जल
आंख आने की समस्या में गुलाब जल का उपयोग काफी लाभदायक साबित होता है। गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों की सूजन और रेडनेस को कम कर सकते हैं। साथ ही, इससे आंखों को ठंडक भी मिलती है। इसके लिए अपनी आंखों में गुलाब जल की दो बूंदें डालें। कुछ देर तक आंखों को बंद करके रखें। ऐसा करने से आंखों में गए दूषित कण भी निकल जाएंगे।
टी बैग
आंख आने पर घरेलू उपचार के लिए टी बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है। एनसीबीआई पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक ब्लैक टी और ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। इनमें मौजूद टैनिन आंख में होने वाली खुजली से राहत दिला सकता है। इसके लिए एक टी बैग को पानी में डालकर उबाल लें। फिर ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे आंखों पर लगभग 10 मिनट तक रखें। इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार दोहराएं।
एलोवेरा
एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे सूजन दूर होती है। आंखों के आस-पास एलोवेरा जेल लगाने से कंजक्टिविटिस की शिकायत में काफी आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये 10 घरेलू उपाय
ठंडी सिकाई
आंख आने पर ठंडी सिकाई करने से काफी राहत मिलती है। इसके लिए कॉटन के कपड़े में बर्फ के टुकड़े डालकर बांध लें। अब इसे अपनी आंखों पर रखें और 5 से 10 मिनट सिकाई करें। ऐसा करने से आंखों की सूजन और खुजली कम होगी और आंखों को रिलैक्स मिलेगा।
धनिया
आंख आने पर धनिया के पत्तों का प्रयोग भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, धनिया के पत्ते एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो सूजन को कम करने में मददगार हो सकते हैं। इसके लिए धनिया के पत्तों को पानी में उबालना लें। फिर इसे छानकर ठंडा कर लें। जब ठंडा हो जाए, तो इस पानी से आंखों को धो लें। इससे आपको काफी राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: आंखों के दर्द से हैं परेशान? इन 5 आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगी राहत
इन घरेलू उपायों की मदद से आप आंख आने की समस्या से जल्द निजात पा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या अधिक बढ़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version