बारिश के मौसम में जोड़ों के दर्द से रहते हैं परेशान? राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Joint Pain Home Remedies During Monsoon: बरसात के मौसम में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बारिश के मौसम में जोड़ों के दर्द से रहते हैं परेशान? राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Joint Pain Home Remedies During Monsoon In Hindi: चिलचिलाती गर्मी के बाद बारिश की फुहारें दिल को बहुत सुकून पहुंचाती हैं। लेकिन मानसून बारिश के साथ-साथ कई बीमारियां भी अपने साथ लेकर आता है। बरसात के मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट से जुड़ी समस्याएं और जोड़ों में दर्द की शिकायत काफी बढ़ जाती है। बदलते मौसम में जोड़ों और मांसपेशियों में सूजन और अकड़न की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। जोड़ों में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी, पुरानी चोट या किसी तरह का इंफेक्शन। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए लोग अक्सर पेन किलर्स का सहारा लेते हैं। लेकिन इनका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं -

मानसून में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय | Home Remedies For Joint Pain During Monsoon In Hindi

अदरक 

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए अदरक का प्रयोग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक में एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप प्रभावित हिस्से पर अदरक का तेल लगाकर मालिश करें। दिन में 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा, आप अदरक की चाय का सेवन भी कर सकते हैं।

सरसों का तेल 

सरसों के तेल से मालिश करना भी जोड़ों के दर्द से राहत पाने का एक प्रभावी घरेलू उपाय हो सकता है। इसके लिए आप सरसों के तेल में 7-8 कलियां लहसुन की डालकर पका लें। इसे तब तक पकाएं, जब तक कि तेल काला न हो जाए। अब इस तेल से प्रभावित जगह की मालिश करें। दिन में 2-3 बार तेल मालिश करने से आपको जोड़ों के दर्द और सूजन से जल्द राहत मिल सकती है।

Joint-Pain-Home-Remedies

सेंधा नमक

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप सेंधा नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों के दर्द को दूर कर सकता है। इसके लिए आप एक बाल्टी में गर्म पानी लें। इसमें आधा कप सेंधा नमक डालें। अब इस पानी से प्रभावित जगह पर सिकाई करें। ऐसा करने से आपको दर्द से काफी आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए इन 5 तेलों से करें मालिश, सूजन भी होगी दूर

हल्दी

बरसात के मौसम में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में हल्दी जरूर शामिल करें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, संक्रमण से बचाव करने में भी सहायक होते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए रोज रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पिएं। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

जैतून का तेल

जैतून का तेल भी जोड़ों के दर्द को कम करने में काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करते हैं। साथ ही, अर्थराइटिस के लक्षणों को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप जैतून के तेल को हल्का गर्म करके प्रभावित हिस्से की मालिश करें। दिन में 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए खाएं ये 5 कोलेजन र‍िच फूड्स, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

मानसून में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। साथ ही, आपको संतुलित आहार लेना चाहिए और रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए। हालांकि, अगर आपका दर्द कम नहीं हो रहा हो, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Read Next

साइटिका का दर्द दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer