Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

Turmeric Paste vs Acne Cream: कील-मुंहासों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

Acne Prone Skin: एक्ने प्रोन स्किन के लिए एक्ने क्रीम को हल्दी के पेस्ट की तुलना में बेहतर विकल्प माना जाता है। ऐसा क्यों है? जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

Turmeric Paste Vs Acne Cream: कील-मुंहासों की समस्या बहुत ही कॉमन है। इसके कई कारण हो सकते हैं,जैसे हार्मोनल बदलाव, खराब डाइट, जीवनशैली की बुरी आदतें, अच्छी नींद न लेना, कोई गंभीर बीमारी या लंबे समय तक किसी दवा पर निर्भर रहना। वैसे तो कील-मुंहासों की समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। हालांकि, कुछ लोगों की स्किन एक्ने प्रोन होती है। ऐसे में उन्हें बार-बार कील-मुंहासों की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए वे कई तरह के क्रीम या घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं। कुछ लोग एक्ने पर हल्दी का पेस्ट लगाना पसंद करते हैं, तो कुछ एक्ने क्रीम यूज करते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि एक्ने के लिए इनमें से ज्यादा बेहतर क्या है? इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

कील-मुंहासों के लिए एक्ने क्रीम के फायदे- Benefits of Turmeric Paste For Acne Prone Skin

which is better for acne prone skin 01 (10)

कील-मुंहासों के लिए कई ऐसे क्रीम मौजूद हैं, जिन्हें डॉक्टर की सलाह पर प्रभावित हिस्से में लगाया जाता है। इनमें मुख्य रूप से एडापेलीन और बेंजोयल पेरोक्साइड जैसी चीजें शामिल होती हैं, जो खास एक्ने पर लगाए जाने के लिए बनाए गए इंग्रीडिएंट्स हैं। American Academy of Dermatology (AAD) में भी उक्त तत्वों को एक्ने के लिए प्रभावशाली माना गया है।  इनकी मदद से न सिर्फ एक्ने कम होता है, बल्कि स्किन की रेडनेस और दर्द में भी कमी आती है। यहां तक कि नए कील-मुंहासों की समस्या भी नहीं होती है। हालांकि, एक्ने क्रीम को किस तरह लगाना है, कितनी बार लगाना और कितनी मात्रा में लगाना है, इस संबंध में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक्ने क्रीम टार्गेटेड हिस्से में लगाए जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया खत्म हो सकें और नए सिरे से प्रभावित हिस्से में कील-मुंहासों की समस्या न हो।

कील-मुंहासों के लिए हल्दी के पेस्ट के फायदे- Benefits of Acne Cream For Acne Prone Skin

हल्दी के पेस्ट में नेचुरल प्रॉपर्टीज जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। इन्हें प्रभावित हिस्से में लगाने से त्वचा की सूजन दूर होती है। यहां तक कि ये स्किन की बैक्टीरिया से लड़ने प्राकृतिक क्षमता को बढ़ाती है और चेहरे की रेडनेस तथा सूजन को कम करने में मदद करती है। National Institutes of Health (NIH)/PubMed में प्रकाशित लेख से भी पता चलता है कि हल्दी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। हालांकि, हल्दी का पेस्ट बनाना अपने आप में एक काम होता है और इसमें पोर्शन साइज का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। यहां तक कि कई लोगों को हल्दी से एलर्जी होती है। उनके लिए हल्दी का पेस्ट कारगर नहीं होता है, क्योंकि इससे उनके चेहरे पर इचिंग और जलन जैसी समस्या हो सकती है

इसे भी पढ़ें: हल्दी से चेहरे के मुंहासे कैसे हटाएं? जानें 3 तरीके और पाएं साफ-निखरी त्वचा

Turmeric Paste vs Acne Cream: एक्ने प्रोन स्किन के लिए क्या है बेहतर?

अगर किसी की स्किन एक्ने प्रोन है, तो उन्हें डॉक्टर की सलाह एक्ने क्रीम यूज करना चाहिए। आपको बता दें कि एक्ने से छुटकारा पाने के लिए एक्ने क्रीम का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हल्दी का पेस्ट हो या कोई भी अन्य घरेलू नुस्खा। ये एक्ने को दूर भगाने का सौ फीसदी इलाज नहीं होता है। हां, चेहरे के निखार और खिली-खिली त्वचा के लिए इस तरह के घरेलू नुस्खे कारगर हो सकते हैं, जिन्हें नियमित रूप से त्वचा पर लगाना होता है। विशेषज्ञों की मानें, तो सप्ताह में कम से कम दो बार हल्दी का पेस्ट लगाने से त्वचा की अच्छी केयर होती है, स्किन नॉरिश होती है, लेकिन इसे एक्ने को दूर भगाने का गारंटी नहीं समझा जा सकता है।

इसे भी पढें: बेसन, हल्दी और दूध का फेस पैक लगाने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

निष्कर्ष

एक्ने प्रोन स्किन वालों को अपनी स्किन की प्रॉपर केयर करनी चाहिए, जैसे दिन में दो बार फेस वॉश करें, स्किन को मॉइस्चराइज करें और फेस सिरम लगाना न भूलें। इनकी मदद से स्किन नॉरिश होती है और हाइड्रेटेड भी रहती है। साथ ही, बार-बार एकने होने का रिस्क भी कम हो जाता है। हां, अगर तमाम कोशिशों के बावजूद भी स्किन पर बार-बार पिंपल हो रहे हैं, तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें। वे अंदरूनी वजहों को जानकर आपको उपयुक्त एक्ने क्रीम परामर्श के तौर पर दे सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • चेहरे पर कील-मुंहासे क्यों होती है?

    चेहरे पर बार-बार कील-मुंहासे होने के पीछे कई कारण होते हैं, जैसे प्रदूषण, धूल-मिट्टी, हार्मोनल असंतुलन, लंबे समय तक कोई दवा लेना आदि।
  • कील-मुंहासे किसकी कमी से होते हैं?

    अगर बॉडी पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेटेड नहीं रहती है और हार्मोनल संतुलित न हों, तो कील-मुंहासे हो सकते हैं।
  • कील-मुंहासे के लिए सबसे अच्छा फेस वॉश कौन सा है?

    एक्ने प्रोन स्किन के लिए एक्सपर्ट्स कुछ खास फेस वॉश सजेस्ट करते हैं। अगर आप की स्किन ऐसी है, जिसमें बार-बार एक्ने हो जाते हैं, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की सलाह पर सही फेस वॉश का यूज करें।

Read Next

गुलाबी होठों के लिए हल्दी और दूध से बनाएं ये लिप मास्क, होंठ बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 14, 2026 13:23 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 14, 2026 13:23 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content