Fri Oct 16, 2026 | 07:43 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में सेक्स करना सेफ होता है या नहीं? डॉक्टर से जानें

अक्सर लोग प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में सेक्स करने से बचते हैं। असल में लोग प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनो में सेक्स करने को मिसकैरेज से जोड़कर देखते हैं। सवाल है, क्या वाकई ऐसा होता है? इस बारे में जानने के लिए लेख को पूरा जरूर पढ़ें। 
प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में सेक्स करना सेफ होता है या नहीं? डॉक्टर से जानेंप्रेग्नेंसी के 9वें महीने में सेक्स करना सेफ होता है या नहीं? डॉक्टर से जानें

Is Having Intercourse At Nine Month Of Pregnancy Risky In Hindi: आमतौर पर प्रेग्नेंसी कंसीव करने के बाद ज्यादातर कपल सेक्स करने से बचते हैं। असल में उनके मन में यह सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी में सेक्स किया जा सकता है या नहीं? खासकर, जब महिला की तीसरी तिमाही चल रही हो, तो यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। असल में, ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में सेक्स करने से गर्भ में पल रहे शिशु को चोट लग सकती है या उसे भारी नुकसान हो सकता है। कुछ लोगों को यह भी लगता है कि इसकी वजह से गर्भ में पल रहे शिशु का विकास तक प्रभावित हो सकता है। मगर सवाल ये है कि इन बातों में क्या को वास्तविकता से कोई संबंध है? क्या प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में सेक्स (Is Sex At Nine Month Of Pregnancy Risky) किया जा सकता है?

वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में भी सेक्स किया जा सकता है। हालांकि, प्रेग्नेंट महिला का स्वास्थ्य कैसा है? यह बात भी मायने रखती है। अगर महिला को डॉक्टर ने बेड रेस्ट के लिए कहा है और किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि के लिए मन किया है, तो सेक्स करने से बचना चाहिए।"

क्या प्रेग्नेंसी के नवें महीने में सेक्स किया जा सकता है?- Is Sex At Nine Month Of Pregnancy Safe In Hindi

Is Sex At Nine Month Of Pregnancy SafeIs Sex At Nine Month Of Pregnancy Safe

साल 2019 में Journal of Obstetrics and Gynaecology में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, प्रेग्नेंसी में सेक्स किया जाना सुरक्षित है और इसका उनके स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ता है। वैसे भी गर्भ में बच्चा एमनियोटिक फ्लूइड से कवर रहता है। इसमें बच्चा पूरी तरह सुरक्षित होता है। इसके अलावा, गर्भाशय की अपनी मांसपेशियां काफी मजबूत होती हैं, जो बच्चे को प्रोटेक्ट करती है। डॉ. शोभा गुप्ता बताती है, "अगर कोई कपल सामान्य सेक्शुअल एक्टिविटी करता है, तो इससे बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचता है। हालांकि, महिला को अगर कोई शारीरिक समस्या है, उसे प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई परेशानी है, तो डिलीवरी में कॉम्प्लीकेशन (Complications During Pregnancy) हो सकती है।"

डॉ. शोभा गुप्ता आगे बताती हैं, "जहां तक बात नौवें महीने में सेक्स करने की है, तो यह कहा जा सकता है कि महिला इस तिमाही के आखिरी चरण में भी सेक्स कर सकती है। अगर महिला की हेल्थ कंडीशन नाजुक है, मिसकैरेज का रिस्क बहुत ज्यादा है, तो इस कंडीशन में सेक्स नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, यह सच है कि प्रेग्नेंसी की वजह से महिला की सेक्सुअल डिजायर और सेक्सुअल कंफर्ट में बदलाव हो सकता है।"

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में दिखे ये 5 संकेत तो न बनाएं शारीरिक संबंध, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में कब सेक्स नहीं किया जाना चाहिए?- When Should A Pregnant Woman Stop Having Sex At 9 Months In Hindi

When Should A Pregnant Woman Stop Having Sex At 9 Months In HindiWhen Should A Pregnant Woman Stop Having Sex At 9 Months In Hindi

सेक्स प्रक्रिया के लिए महिला की हेल्थ कंडीशन बहुत मायने रखती है। गर्भवती महिला को नौवें महीने के दौरान कुछ सिचुएशन में सेक्स नहीं करना चाहिए, जैसे-

  • महिला को वजाइनल ब्लीडिंग हो रही है। 
  • एमनियोटिक फ्लूइड लीक हो रहा है। 
  • सर्विक्स यानी गर्भाशय ग्रीवा प्रीमैच्योरली खुल रहा है।
  • अगर प्रीटर्म लेबर या प्रीमैच्योर बर्थ पहले हो चुकी है।

9वें महीने में सेफ सेक्स कैसे करें?

9वें महीने में सेक्स करना सेफ होता है। इसके बावजूद, लापरवाही करना सही नहीं है। इन दिनों कपल किसी तरह के हार्श प्रयोग करने से बचें। इसके उलट, 9वें महीने में सेफ सेक्स करने के लिए यहां बताए गए टिप्स को फाॅलो करें- 

  • जैसे-जैसे पेट का आकार बढ़ता है, सामान्य तरीके से यौन संबंध बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि सेक्स के लिए ऐसे पोजिशन चुनें, जिससे पेट पर दबाव न पड़े।
  • साइड-लाइंग पोजिशन को चुन सकते हैं। 9वे महीने में यौन संबंध बनाने के लिए यह सबसे आरामदायक और सुरक्षित पोजीशनों में से एक है, जो पेट पर वजन और पीठ पर पड़ने वाले तनाव से बचाती है।
  • गर्भावस्था के अंतिम दिनों में लंबे समय तक पीठ के बल लेटने से बचें। असल में, नौवें महीने में महिला के लिए पीठ के बल लेटना काफी मुश्किल हो जाता है। इस पोजिशन में सेक्स करने से शारीरिक समस्या भी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के कितने महीने तक शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

नौवें महीने में सेक्स करने से पहले बरतें जरूरी सावधानी

  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में उन्हें वजाइनल ड्राईनेस हो सकती है। 
  • वजाइनल ड्राईनेस में सेक्स न करें। घर्षण के कारण त्वचा छिल सकती है, जो कि सही नहीं है।
  • इससे बचने के लिए लुब्रिकेंट का उपयोग कर सकते हैं।
  • नौवें महीने में भी यौन संबंध बनाते हुए कंडोम का उपयेाग करना न भूलें। इससे आप एसटीआई आदि से बच सकते हैं।

निष्कर्ष

भले ही प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में यौन संबंध बनाना सेफ होता है। इसके बावजूद, महिला के लिए जरूरी है कि वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर वे मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं हैं, तो बेहतर है कि आप यौन संबंध न बनाएं। हां, अगर आप इसमें सहज हैं, तो आप पार्टनर के साथ यौन संबंध बना सकते हैं।

Image Credit: Magnific

FAQ

  • प्रेग्नेंसी में कितने महीने तक संबंध नहीं बनाना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में सेक्स करना सुरक्षित होता है। अगर महिला में किसी तरह के हेल्थ रिस्क हैं, तो उन्हें सेक्स करने से बचाना चाहिए। आखिरी के तीन महीनों में सेक्स सावधानी से करना चाहिए। अगर महिला कमजोर है या उसे किसी तरह की हेल्थ कॉम्प्लीकेशन हैं, तो सेक्स नहीं करना चाहिए।
  • प्रेग्नेंट होने के बाद कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए?

    प्रेग्नेंट होने के बाद शुरुआती महीनां में सेक्स किया जा सकता है। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के शुरू में सेक्स करने से मिसकैरेज का रिस्क नहीं होता है। हालांकि, जैसे-जैसे महिला की हेल्थ कंडीशन बदलती है, उस बात यह निर्भर करता है कि उसके लिए बाद के महीनां में सेक्स किया जाना सुरक्षित है या नहीं।
  • प्रेग्नेंसी में पति से कब तक दूर रहना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी में पति के साथ शारीरिक संबंध बनाया जा सकता है। लेकिन, आखिरी तीन महिला में अगर इसे अवॉएड किया जाए, तो सही है। अगर महिला को सेक्स करने से ब्लीडिंग हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Read Next

→ Sex In Pregnancy: क्या प्रेग्नेंसी में सेक्स करने से नॉर्मल डिलीवरी होती है, डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 16, 2026 17:30 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 13, 2023 13:31 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 13, 2023 13:31 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 13, 2023 13:31 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta