Fri Sep 11, 2026 | 09:50 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

World Laughter Day 2026: बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद है लाफ्टर थेरेपी, दूर रहती हैं ये 4 समस्याएं

बढ़ती उम्र में अकेलापन और तनाव आम है, ऐसे में लाफ्टर थेरेपी बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं बुजुर्गों के लिए लाफ्टर थेरेपी के क्या फायदे हैं?

बढ़ती उम्र के साथ लोगों के जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिनमें अक्सर अकेलापन, उदासी और छोटे-छोटे तनाव शामिल हैं। ऐसे में खुश रहना और मन को शांत रखना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी हो जाता है। हंसी को अक्सर दुनिया में सेहत के लिए सबसे अच्छी दवा के रूप में जाना जाता है। ऐसे में जब बुजुर्गों में चिंता बढ़ती हैं या उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगता है तो उन्हें लाफ्टर थेरेपी की सलाह दी जाती है। इसलिए, आइए Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से जानते हैं बुजुर्गों के लिए लाफ्टर थेरेपी के फायदों के बारे में।

बुजुर्गों के लिए लाफ्टर थेरेपी के फायदे

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि बुजुर्ग लोगों के लिए लाफ्टर थेरेपी काफी फायदेमंद होती है, ये कई तरह से उनकी सेहत पर सकारात्मक असर डाल सकती है, जैसे-

1. इम्यूनिटी बूस्ट करता है

लाफ्टर थेरेपी बुजुर्गों की इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करती है। दरअसल, जब व्यक्ति दिल से हंसता है तो शरीर में एंडोर्फिन और अन्य सकारात्मक हार्मोन का रिलीज बढ़ता है। इससे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है। बढ़ती उम्र में जब इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है, तब रेगुलर हंसने से हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: तनाव को है भगाना, तो लाफ्टर योग को आजमाना!

2. तनाव को कम करता है

बुजुर्गों को अक्सर अकेलेपन, स्वास्थ्य समस्याओं या पारिवारिक तनाव के कारण तनाव का सामना करना पड़ता है। लाफ्टर थेरेपी तनाव हार्मोन जैसे कोर्टिसोल के लेवल को कम करने में मदद करती है। हंसी से मन हल्का होता है और बुजुर्ग व्यक्ति ज्यादा शांत और खुश महसूस करते हैं।

Laughter-Therapy-benefits-inside

3. दिल की सेहत में सुधार होता है

हंसी दिल के लिए एक नेचुरल एक्सरसाइज के रूप में काम करती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। नियमित रूप से हंसने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है, जो बुजुर्गों में काफी आम है।

4. मेंटल हेल्थ को बढ़ावा मिलता है

लाफ्टर थेरेपी मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह डिप्रेशन और एंग्जाइटी को कम करने में मदद करती है और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। जब बुजुर्ग लोग एक साथ लाफ्टर थेरेपी या हंसते हैं तो उनका सामाजिक जुड़ाव बढ़ने के साथ अकेलापन भी कम होता है। 2022 में Complementary Therapies in Clinical Practice में प्रकाशित स्टडी के अनुसार हंसना शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या होती है लाफ्टर थेरेपी? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

निष्कर्ष

लाफ्टर थेरेपी एक सिंपल, सस्ती और प्रभावी उपाय है, जो बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसलिए, बुजुर्गों के लिए नियमित रूप से हंसना उनके हेल्दी और खुशहाल जीवन के लिए बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • ज्यादा हंसने से क्या फायदा होता है?

    ज्यादा हंसने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जिसमें तनाव कम करना, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने से क्या होता है?

    बहुत ज्यादा या लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने से शरीर और मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, डिप्रेशन, एंग्जायटी और डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

Read Next

घर बैठे करें ये 4 स्‍ट्रेंथ एक्‍सरसाइज, मांसपेश‍ियां रहेंगी मजबूत और फ‍िट द‍िखेगा शरीर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 02, 2026 22:05 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 02, 2026 22:05 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 02, 2026 22:05 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content