गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन होने और स्वास्थ्य जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अधिक गर्मी के कारण लोगों को थकान होने, चक्कर आने, मुंह सूखने, यूरिन के रंग में बदलाव आने, भूख न लगने, पानी की कमी होने, सिरदर्द होने और गंभीर स्थिति होने पर सांस लेने में परेशानी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में शरीर में पानी की कमी या गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव के लिए बुजुर्गों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानेंगे कि पानी की कमी से बचने के लिए बुजुर्गों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए बुजुर्गों के लिए जरूरी रूल्स
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों में पानी की कमी होने से इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलित होने, किडनी स्टोन और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार लोगों को डिहाइड्रेशन का पता भी नहीं चल पाता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए कुछ रूल्स को फॉलो करना जरूर है।
पानी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं
बुजुर्गों को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी से भरपूर तरबूज, खीरा, ककड़ी, अंगूर, तरबूज, खरबूजा और संतरे जैसी सब्जियों और फलों को डाइट में शामिल करें। इनसे शरीर में पानी का स्तर बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस में पानी पीना ध्यान नहीं रहता? जानें हाइड्रेटेड रहने के आसान तरीके
पर्याप्त पानी पिएं
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बुजुर्गों को दिनभर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए। भले ही, प्यास न लगे, हर थोड़ी देर में पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी को दूर करने और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, एक साथ ज्यादा पानी पीने के बजाय थोड़ा-थोड़ा पानी पीना बेहतर होता है।
-1777789552692.jpg)
इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करें
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सिर्फ सादा पानी पीना पर्याप्त नहीं होता है। अधिक गर्मी में पसीना निकलने के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइस्ट्स के असंतुलित होने की समस्या होती है। इससे राहत और इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखने के लिए डाइट में नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और ओआरएस (ORS) का सेवन करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने, शरीर को एनर्जी देने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।
कैफीन और अल्कोहल के सेवन से बचें
अक्सर बुजुर्ग लोग चाय और कॉफी पीना पसंद करते हैं और कई मामलों में लोग अल्कोहल का सेवन भी करते हैं, लेकिन अधिक गर्मी में इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से शरीर का पानी यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाता है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- गर्मी में ORS या नींबू पानी: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या है ज्यादा असरदार?
दोपहर में घर के अंदर रहें
बुजुर्गों को गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दोपहर में 12 से 4 बजे के बीच तेज धूप में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए और शरीर को ठंडा रखें। इसके लिए सिर को ढककर रखें और हल्के रंग से सूती कपड़े पहले।
बुजुर्गों को 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बुजुर्गों को जरूरत के अनुसार 1 दिन में कम से कम 6-8 गिलास तक पानी पीना चाहिए।
निष्कर्ष
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बुजुर्गों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, पानी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं, इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करें, दोपहर में घर के अंदर रहने की कोशिश करें, कैफीन और अल्कोहल के सेवन से बचें। ऐसा करने से बुजुर्गों का गर्मी के कारण होने वाली परेशानियों से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, गर्मी के दौरान अधिक परेशानी महसूस होने या डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बुजुर्गों को प्यास न लगने पर भी पानी पीना क्यों जरूरी है?
बढ़ती उम्र के साथ कई बार व्यक्ति को शरीर की प्यास महसूस करने की क्षमता कम हो जाती है। कई बार बुजुर्गों को तब तक प्यास नहीं लगती जब तक वे डिहाइड्रेटेड नहीं हो जाते। इसलिए, प्यास का इंतजार किए बिना हर थोड़ी देर में पानी पीना जरूरी है।पानी की कमी से बुजुर्गों को किन बीमारियों का खतरा रहता है?
लंबे समय तक पानी की कमी रहने से बुजुर्गों में किडनी स्टोन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) और इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलन होने के कारण कमजोरी या बेहोशी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।चाय और कॉफी बुजुर्गों के लिए गर्मियों में नुकसानदायक क्यों हैं?
चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो डायरयूटिक (Diuretic) के रूप में काम करता है। इसका मतलब है कि ये चीजें शरीर से यूरिन के जरिए पानी को बाहर निकाल देती हैं, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा और भी बढ़ जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 03, 2026 11:57 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 03, 2026 11:57 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain