बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें कैसे करें बचाव

High BP Symptoms in Child: बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर ये 7 लक्षण दिखाई देते हैं, जानें हाई बीपी से बचाव के टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें कैसे करें बचाव

High BP Symptoms in Child: हाई ब्लड प्रेशर लाइफस्टाइल और खानपान में खराबी की वजह से होने वाली गंभीर समस्या है। हाई बीपी की परेशानी पहले ज्यादातर वयस्क लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब यह बीमारी बच्चों में भी देखी जा रही है। बच्चों में ब्लड प्रेशर की शुरुआत होने पर दिखने वाले लक्षण न के बराबर होते हैं। इसकी वजह से ज्यादातर माता-पिता बच्चों में हाई बीपी की पहचान नहीं कर पाते हैं। बच्चो में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान भी बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का प्रमुख कारण हो सकता है। इसके अलावा आनुवंशिक कारणों की वजह से भी बच्चे हाई बीपी की समस्या का शिकार हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं बच्चों में हाई बीपी के लक्षण और बचाव से जुड़ी जरूरी टिप्स।

बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण- High Blood Pressure Symptoms in Child

बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गयी है। एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर होने पर शुरुआत में बहुत कम या हल्के-फुल्के लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन जैसे ही यह समस्या बढ़ने लगती है, इसके लक्षण भी गंभीर होने लगते हैं। एनसीबीआई पर प्रकाशित एक शोध में यह भी कहा गया है कि 2 से 4 प्रतिशत बच्चे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के शिकार होते हैं। सिरदर्द, थकान और चक्कर आने जैसे लक्षण को भी बच्चों में हाई बीपी का लक्षण माने जाता है।

High BP Symptoms in Child

इसे भी पढ़ें: बच्‍चों में क्‍यों बढ़ रही है हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या, जानें कारण और बचाव

बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर ये लक्षण प्रमुखता से दिखाई देते हैं-

1. बच्चों में हाई बीपी होने पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है।

2. हाई बीपी की वजह से बच्चों को नाक से ब्लीडिंग भी हो सकती है।

3. लगातार सिरदर्द और चक्कर आने को भी बच्चों में हाई बीपी का लक्षण माना जाता है।

4. सीने में दर्द और जकड़न की समस्या भी बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हो सकती है।

5. हाई ब्लड प्रेशर की वजह से बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं और उनका व्यवहार भी बदल सकता है।

6. हाई ब्लड प्रेशर की वजह से बच्चों का विकास रुक जाता है और वजन कम हो सकता है।

7. हाई ब्लड प्रेशर की वजह से बच्चों में जी मिचलाने की समस्या बढ़ सकती है।

बच्चों में हाई बीपी के कारण- What Causes High BP in Child?

ज्यादातर बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या जन्मजात होती है और इसके पीछे आनुवांशिक कारण जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा हार्मोनल बदलाव, नर्वस सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें, हार्ट से जुड़ी बीमारी और किडनी की गंभीर बीमारी के कारण भी बच्चे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान की वजह से भी बच्चे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का शिकार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बहुत गुस्सैल है आपका बच्चा तो अभी से चेक करें उसकी BP, हाई बीपी के कारण जा सकती है उसके आंखों की रौशनी

बच्चों में हाई बीपी का बचाव- High Blood Pressure in Child Prevention Tips

बच्चों को हाई ब्लड प्रेशर का शिकार होने से बचाने के लिए पेरेंट्स को उनकी जीवनशैली और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चों की खराब डाइट और निष्क्रिय जीवनशैली भी उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का शिकार बना सकती है। इसलिए फास्ट फूड्स, जंक फूड्स और बहुत ज्यादा तला-भुना खाने देने की बजाय बच्चों को हेल्दी फूड्स खिलाएं। इसके अलावा माता-पिता अगर हाई बीपी की समस्या से पहले से पीड़ित हैं, तो गर्भवस्था में बच्चे को इसका शिकार होने से बचाने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बच्चों में विटामिन डी की कमी के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे पूरा करने के 5 उपाय

Disclaimer