
हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है, जो शरीर में अन्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इसे नजरअंदाज करना हार्ट से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। हाल ही में बोस्टॉन के ब्रिहिंगम एंड वूमेन हॉस्पिटल (Brigham and Women’s Hospital) के वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक नींद नहीं आने और हाई ब्लड प्रेशर का आपस में सीधा संबंध है। आइये जानते हैं।
क्या कहती है स्टडी?
वैज्ञानिकों के मुताबिक नींद नहीं आना या फिर रात में सोते समय किसी प्रकार की बाधा का सामना करना हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। आमतौर पर रात के समय नींद नहीं आना महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने रिसर्च में शामिल कर लोगों के ब्लड प्रेशर और उनके स्लीपिंग पैटर्न पर करीब से नजर रखी, जिसमें सामने आया कि दोनों का आपस में संबंध है।
इसे भी पढ़ें - ब्लड प्रेशर कितना बढ़ने पर हार्ट अटैक आ सकता है? डॉक्टर से जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स
कम सोने से बढ़ता है हाइपरटेंशन या हाई बीपी का खतरा
हाइपरटेंशन में प्रकाशित हुई इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने 25 से 42 वर्षीय 66,122 महिलाओं को शामिल किया, जिन्हें 16 सालों तक फॉलो अप किया गया। यह स्टडी साल 2001 में शुरू हुई थी। तब सभी महिलाएं हाइपरटेंशन मुक्त थीं। स्टडी के दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर नियमित तौर पर चेक किया जाता था और उनकी शारीरिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जाती थी। स्टडी पूरी होते-होते हाइपरटेंशन के 25,987 मामलों की पुष्टी हुई। स्टडी के मुताबिक 24 घंटों में केवल 5 घंटे या फिर उससे कम सोने वाली महिलाओं में हाइपरटेंशन का खतरा 10 प्रतिशत तक बढ़ा था। जबकि, 6 घंटे से ज्यादा सोने वाली महिलाओं में ये खतरा केवल 7 प्रतिशत तक ही था।
अच्छी नींद लेने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
- अच्छी और बेहतर नींद लेने के लिए सबसे पहले सोना का एक निर्धारित समय तय करें।
- रात में ज्यादा पानी से बचें। इससे बार-बार पेशाब आ सकती है, जिस कारण नींद टूट सकती है।
- रात में सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप आदि को दूर रख दें।
- सोने से पहले कैफीन या शराब का सेवन करने से भी नींद खराब हो सकती है, इसलिए इससे बचे।
- रात में सोने से पहले योग या फिर एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version