प्रेगनेंसी में भांग के बीज (Hemp Seeds) खाना कितना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे-नुकसान

गर्भावस्था के चरण में प्रवेश करते ही महिला के लिए सबसे जरूरी होता है यह जानना कि क्या खाएं, क्या नहीं। ऐसे ही एक विषय है भांग के बीज, आइए जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में भांग के बीज (Hemp Seeds) खाना कितना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे-नुकसान


गर्भावस्था में महिला अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखती हैं। बच्चे और खुद के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए अच्छी डाइट लेनी जरूरी होती है। प्रेगनेंसी में कई महिलाओं को भांग के बीज खाने का मन कर सकता है। ऐसे में अकसर उनके मन में सवाल आता है कि क्या प्रेगनेंसी में भांग के बीज खाए जा सकते हैं? क्या प्रेगनेंसी में भांग के बीज खाना सुरक्षित है? इस बारे में जानने के लिए फॉर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सीनियर कंसलटेंट ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डॉक्टर श्वेता मेंदीरत्ता से बातचीत की-

भांग के बीज ब्राउन रंग के होते हैं। इनमें नटी फ्लेवर होता है। इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 जैसे फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं, जो प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं। ये पौषक तत्व बच्चे के विकास के लिए भी जरूरी होते हैं। 

भांग के बीज (हेंप सीड) का सेवन

हेंप सीड्स में प्रोटीन होता है। इसमें टीएचसी और सीबीडी न के बराबर मात्रा में होता है, जो किसी भी गर्भवती महिला के लिए चिंता का कारण नहीं होता है। हालांकि, इसका अधिक मात्रा में सेवन करना मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए भांग के बीजों का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। 

hamp seeds

भांग के बीज में पोषक तत्व 

छिली हुई हेंप सीड में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें जिंक, नियासिन, फोलेट, विटामिन ई जैसे पौष्टिक तत्व भी होते जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में पहला अल्ट्रासाउंड कब करना चाहिए?

प्रेगनेंसी में भांग सीड्स खाने के फायदे 

बच्चे की ग्रोथ और डेवलपमेंट में सहायक

भांग के बीज में प्लांट प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। बच्चे के फेटल टिश्यू की ग्रोथ के लिए यह प्रोटीन जरूरी होता है। यह शरीर में ब्लड सप्लाई बढ़ाने में भी काफी लाभदायक होता है। बच्चे के ब्रेन और फेटल डेवलपमेंट के लिए इसका सेवन किया जा सकता है।

बॉडी फंक्शन को सपोर्ट करता है

हेंप सीड्स में ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड्स, कैल्शियम और आयरन जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। प्रेगनेंसी में इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है, इसलिए आप भांग के बीजों का सेवन कर सकते हैं। हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए हेंप सीड की थोड़ी मात्रा में सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

दिल के लिए लाभदायक

ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड दिल के लिए लाभकारी होते हैं। भांग के बीजों में मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो दिल की धड़कन को सामान्य रखने में सहायक होते हैं।

पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में सहायक

प्रेगनेंसी के दौरान पाचन से जुड़े बहुत सारे लक्षणों का सामना करना पड़ता है। इसमें अपच और कब्ज होना आम है। हेंप सीड्स में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।  

इसे भी पढ़ें- महिलाओं में हृदय रोग के लक्षण: हार्ट की समस्या होने पर दिख सकते हैं ये 8 संकेत

प्रेगनेंसी में भांग सीड्स खाने के साइड इफेक्ट्स

  • इसका ज्यादा सेवन करने से पेट खराब हो सकता है। साथ ही गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं।
  • स्किन पर रैश होना, आंखें लाल होना जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं।
  • अगर किसी तरह की दवाई का सेवन कर रही हैं, तो उनके साथ इसका रिएक्शन हो सकता है।

अगर आप प्रेगनेंसी में हेंप सीड्स का सेवन करना चाहती हैं, तो इसकी मात्रा का खास ख्याल रखें। अधिक मात्रा में हेंप सीड्स खाने से बचना चाहिए। अधिक हेंप सीड्स खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

Read Next

बच्चे की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये सामान, नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी

Disclaimer