What foods should a pregnant woman eat daily? : प्रेगनेंसी हर महिला के लिए बहुत नाजुक दौर होता है। प्रेगनेंसी में महिलाएं जो कुछ भी खाती हैं उसका सीधा असर गर्भ में पलने वाले बच्चे पर होता है। यही कारण है कि प्रेगनेंसी में महिलाओं को हेल्दी खाना और जूस पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि ज्यादातर महिलाएं प्रेगनेंसी का तीसरा महीना शुरू होने के बाद डाइट का ख्याल रखती हैं, लेकिन ये गलत है। प्रेगनेंसी का पता चलते ही महिलाओं को अपने खानपान और फिजिकल एक्टिविटी पर पूरा फोकस करना चाहिए। इसलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 फूड आइटम के बारे में जो महिलाओं को प्रेगनेंसी का पता लगते ही अपनी डाइट में शामिल कर देने चाहिए।
प्रेगनेंसी में डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फूड आइटम
दही स्मूदी
प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाओं को उल्टी और दस्त की समस्या रहती है। प्रेगनेंसी में इन समस्याओं से बचने के लिए दही स्मूदी का सेवन करना अच्छा माना जाता है। दही में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व प्रेगनेंसी में बहुत लाभदायक होते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Fact check: क्या एयरपोड का इस्तेमाल करने की वजह से ब्रेन ट्यूमर होता है? जानें एक्सपर्ट से
टॉप स्टोरीज़
केला
कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्रेगनेंसी में केला खाने से बच्चा दिमागी और शारीरिक तौर पर हेल्दी होता है। केले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रेगनेंसी में केले का सेवन करने से महिलाओं को होने वाली मॉर्निंग सिकनेस से राहत मिल सकती है। अगर आप प्रेगनेंट हैं तो अपनी डेली डाइट में एक केले को शामिल कर सकती हैं।
नट्स
काजू, बादाम, पिस्ता जैसे नट्स प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद मानें जाते हैं। नट्स फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। प्रेगनेंसी में सीमित मात्रा में नट्स का सेवन करने से गर्भ में पलने वाले बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर होता है। प्रेगनेंसी में नट्स का सेवन करते वक्त ध्यान दें कि इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए बिना डॉक्टरी सलाह के नट्स को अपनी डाइट का हिस्सा न बनाएं।
पालक और अन्य पत्तेदार सब्जियां
प्रेगनेंसी में गर्भ में पलने वाले बच्चे का सही तरीके से विकास हो सके इसके लिए महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में आयरन की जरूरत होती है। शरीर में आयरन की पूर्ति करने के लिए महिलाओं को पालक और अन्य पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंट महिलाएं अपनी डेली डाइट में पालक, बथुआ, मेथी, सरसों जैसे साग को शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में जरूर खाना चाहिए बथुआ का साग, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
अंडे
प्रेगनेंसी में महिलाओं को किसी भी आम व्यक्ति के मुकाबले ज्यादा भूख लगती है। प्रेगनेंसी बीच-बीच में लगने वाली भूख को शांत करने के लिए अंडे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। प्रेगनेंसी में नियमित तौर पर अंडे का सेवन करने से गर्भ में पलने वाले बच्चे की हड्डियों का विकास सही तरीके से होता है।
प्रेगनेंसी में हर महिला का शरीर अलग तरह से रिएक्ट करता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)