Healthy Dietary Swaps For Asthma: अस्थमा एक ऐसी स्थिति है जहां व्यक्ति के फेफड़ों तक जाने वाले वायुमार्ग सूज जाते हैं और अतिरिक्त बलगम पैदा होता है। इस कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। अस्थमा होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे सांस लेने में कठिनाई, सीने में जकड़न या दर्द, पुरानी खांसी के कारण घरघराहट और नींद न आना। अस्थमा होने पर कई तरह की चीजों से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह चीजें समस्या को बढ़ा सकती हैं। अस्थमा को कई तरह की चीजें ट्रिगर कर सकती हैं जैसे फ्लू, खांसी, धुआं और धूल। कई बार अस्थमा के मरीज अनहेल्दी फूड्स का सेवन कर लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनको आप हेल्दी फूड्स के साथ आसानी से बदल सकते हैं। इन फूड्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
प्रोस्सेड नमकीन और अचार को घर में बनी चटनी से बदलें
बाजार में मिलने वाले प्रोस्सेड नमकीन और अचार में सल्फाइट्स होते हैं, जो अस्थमा की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इन चीजों को लंबे समय तक चलाने के लिए इस तरह के केमिकल्स का प्रयोग किया जाता हैं। इन चीजों का सेवन करने के लिए पुदीने की चटनी या टमाटर की चटनी घर पर बना सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
वाइन को ताजे फल और सब्जियों से बदलें
वाइन अस्थमा के दौरे को ट्रिगर कर सकती है। इसको पीने से अस्थमा के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। इसकी जगह डाइट में ताजे फल और सब्जियों का सेवन किया जा सकता हैं। इन चीजों के सेवन से शरीर हेल्दी रहेगा और अस्थमा से भी रात मिलेगी।
कार्बोनेटेड पेय को घर पर बने नींबू पानी से बदलें
अस्थमा के मरीज परेशानी से बचने के लिए कार्बोनेटेड पेय के बदलें घर के बने नींबू पानी को पिएं। नींबू पानी पीने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या से राहत मिलेगी और पाचन-तंत्र भी मजबूत होगा। इसमें ताजे पुदीना के पत्तों के साथ चिया सीड्स भी मिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पिएं ये खास Detox Water, शरीर को रखेगा हाइड्रेट और बढ़ाएगा मेटाबॉलिज्म
चाय/कॉफी की जगह घर पर बनी स्मूदी
चाय कॉफी को वैसे, तो अस्थमा के मरीज संयमित मात्रा में पी सकते हैं। लेकिन बहुत से मरीजों को इसके मिले मसालों के प्रति से सेंसिटिविटी हो सकती हैं। ऐसे में इसका सेवन न करें। इसकी जगह ताजे फल से बनी स्मूदी का सेवन किया जा सकता है।
सूखे मेवों की जगह बीजों का प्रयोग करें
विभिन्न प्रकार के सूखे मेवों में सल्फाइट्स शामिल होते हैं, जो भोजन के शेल्फ जीवन को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके बजाए चिया बीज, खरबूजे के बीज, अलसी के बीज और कद्दू के बीज डाइट में शामिल किए जा सकते हैं।
अस्थमा का कोई निश्चित इलाज नहीं है लेकिन प्रभावी उपचार और बचाव को फॉलो करके इसके लक्षणों को कम किया जा सकता हैं। साथ ही समय-समय पर डॉक्टर को अवश्य दिखाते रहें।
All Image Credit- Freepik