आजकल खुद को फिट रखना बहुत जरूरी है, कई लोग अपने आपको फिट रखने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं तो कुछ लोग योग का सहारा लेते हैं। लेकिन फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही काफी नहीं है इसके साथ आपको अपनी डाइट पर भी खासा ध्यान देने की जरूरत होती है। एक बेहतर डाइट के साथ ही आप बेहतर तरीके से एक्सरसाइज कर अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। वहीं, अगर आप अपनी डाइट को कम या खराब बनाए रखते हैं तो ये आपकी सेहत पर सीधा असर करती है और आपको फिट रहने से रोकती है।
एक अच्छी डाइट और एक एक्सरसाइज दोनों ज्यादा अलग नहीं है, बल्कि इन दोनों में एक कनेंक्शन है जो आपके लिए समझना जरूरी है। अगर आप एक बेहतर और भरपूर डाइट लेते हैं तो इससे आप अपनी एक्सरसाइज को ज्यादा कर सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि एक्सरसाइज और फिटनेस के साथ आपकी डाइट भी बहुत जरूरी है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप कैसे बेहतर डाइट से अपनी एक्सरसाइज को कैसे ज्यादा कर सकते हैं और बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
हेल्दी ब्रेकफास्ट लें (Eat a healthy breakfast)
फिटनेस पर ध्यान देने से पहले आपको सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। डाइट में भी आपका ब्रेकफास्ट कैसा है ये बहुत अहम है। आप सुबह व्यायाम करते हैं, अपने वर्कआउट से कम से कम एक घंटे पहले नाश्ते को पूरा करने के लिए जल्दी उठें। हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ आप बेहतर एक्सरसाइज कर सकते हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि व्यायाम से पहले कार्बोहाइड्रेट खाने या पीने से कसरत प्रदर्शन में सुधार हो सकता है। इसके साथ ही आप हेल्दी ब्रेकफास्ट लेने के बाद काफी देर तक एक्टिव और एनर्जी से भरपूर रहते हैं। आप अपने नाश्ते में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं, जैसे:
टॉप स्टोरीज़
- साबुत अनाज, अनाज या रोटी।
- कम वसा वाला दूध।
- जूस।
- एक केला।
- दही।
- एक पैनकेक।
इसे भी पढ़ें: लोअर बॉडी को मजबूत करने के लिए करें स्लैम बॉल एक्सरसाइज, जानें इसे करने के तरीके
डाइट कितनी है ये देखें (See how much is Your diet)
अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि वो एक्सरसाइज से पहले कुछ भी खा लेते हैं यानी वो कभी ज्यादा तो कभी कम खाते हैं। लेकिन आपको इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि आपकी डाइट कितनी है। व्यायाम से पहले आप कितना खाते हैं, ये आपको रोजाना देखना चाहिए। जैसे:
बड़ा भोजन: अगर आप बड़ा भोजन कर रहे हैं तो आपको व्यायाम करने से कम से कम 3 से 4 घंटे पहले इनका सेवन करना चाहिए।
छोटा भोजन या नाश्ता: अगर आप एक्सरसाइज से पहले छोटा सा भोजन ले रहे हैं तो इसके लिए आप करीब 1 से 3 घंटे पहले इनका सेवन करें।
इसके साथ ही आपको ध्यान रखना होगा कि अगर आप एक्सरसाइज से पहले बहुत ज्यादा भोजन करते हैं तो ये आपको सुस्त कर सकता है। वहीं, अगर आप कम और हेल्दी खाते हैं तो आप उससे एनर्जी से भरपूर भी रहते हैं साथ ही लंबे समय तक एक्टिव रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अंदरूनी जांघों की चर्बी को कम करेगी ये 4 एक्सरसाइज, लोअर बॉडी में भी आएगी मजबूती
एक्सरसाइज के बाद जरूर खाएं (Eat after exercise)
अच्छी तरह से एक्सरसाइज करने के बाद आपकी बॉडी को बहुत ज्यादा नुकसान होता है ऐसे में अपनी बॉडी को रिकवर करने के लिए आपको एक्सरसाइज के बाद भी हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। जिससे आप अपनी बॉडी को होने वाल नुकसान से बचा सकें। आपकी मांसपेशियों को ठीक करने और उनके ग्लाइकोजन स्टोर को बदलने में मदद करने के लिए, ऐसा भोजन खाएं जिसमें संभव हो तो अपने व्यायाम के 2 घंटे के अंदर ही आप कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें। आप इन तरह की चीजों का सेवन एक्सरसाइज के बाद कर सकते हैं:
- फल।
- दही।
- मूंगफली वाला मक्खन सैंडविच।
- कम वसा वाले चॉकलेट और दूध।
- सब्जियों के साथ पूरे अनाज की रोटी।
Read more articles on Exercise and Fitness in Hindi