नाश्ते में कुछ तला भुना नहीं बल्कि खाएं कच्चा पनीर, दिमाग होगा तेज और शरीर रहेगा चुस्त दुरुस्त

पनीर एक ऐसी चीज है, जिसे नमकीन और मीठे दोनों रूपों में खाया जाता है, इसलिए इसे आप अपने नाश्ते में जरूर शामिल करें।

Pallavi Kumari
Written by: Pallavi KumariUpdated at: Aug 14, 2020 09:30 IST
नाश्ते में कुछ तला भुना नहीं बल्कि खाएं कच्चा पनीर, दिमाग होगा तेज और शरीर रहेगा चुस्त दुरुस्त

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

सुबह नाश्ता करके दिन की शुरुआत करना स्वस्थ जीवन जीने का सबसे सही तरीका है। जो लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं, वो दिन भर जितना भी खा लें, उसका उन्हें ज्यादा फायदा नहीं मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह का नाश्ता बॉडी को रेगुलेट करता है और दिन भर के लिए इसे रिचार्ज करता है। नाश्ते में आप क्या खा रहे हैं, ये आपकी पसंद पर निर्भर करता है, पर इस पसंद को चुनते वक्त अपने स्वास्थ्य का जरूर ध्यान रखें। सुबह-सुबह बहुत तला भुना खाना शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ा सकता है, ऐसे में कुछ ऐसा चुनें, जो खाने में हल्का हो पर शरीर को इससे ज्यादा ताकत मिले। ऐसे में स्वस्थ नाश्ते के रूप में पनीर एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

insidecottagecheese

नाश्ते में कच्चा पनीर (Paneer in breakfast)

पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है। सुबह नाश्ते में इसे खाना आपको दिन भर के लिए भरा हुआ महसूस करवा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे पचाने में बहुत समय लगता है और ये धीरे-धीरे शरीर में पचता है। यह भूख कम करने वाले हार्मोनों जैसे जीएलपी -1, पीवाईवाई और सीसीके के स्तर को बढ़ाता है, जिससे आपको कम भूख लगती और आपका वजन संतुलित रहता है। पनीर प्रोटीन से भरा होने के अलावा हाई फैट वाला भी होता है। साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे लगभग सभी आवश्यक खनिज मौजूद होते हैं।

इसे भी पढ़ें : दही-चीनी खाकर आप भी करते हैं अपने दिन की शुरुआत? जानें शरीर के लिए कितना सही है नाश्ते में इन्हें एक साथ खाना

कच्चा पनीर खाने के फायदे (Health Benefits of Cottage Cheese)

1. दिन भर रहेंगे एक्टिव

पनीर गुड फैट का अच्छा स्रोत है। ये ट्रांस फैट संपूर्ण स्वास्थ्य और वजन घटाने के लिए जरूरी होता है हैं। अगर आप कुछ पोषण की कमी का सामना करते हैं, तो आप पनीर को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पनीर का नियमित उपयोग शरीर को तत्काल ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर की कैलोरी की आवश्यकताओं को पूरा करता है। इस तरह अगर आप नाश्ते में कच्चा पनीर खाते हैं, तो आप दिन भर एक्टिव रहेंगे।

2. कार्बोहाइड्रेट में कम

गाय के दूध से बना 100 ग्राम पनीर 1.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है। ये एक आदर्श वजन घटाने वाली आहार है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट कम हैं। ये पनीर हड्डियों को स्वस्थ बनाने के लिए उपयोगी हो सकता है। पनीर की 28g सर्विंग में लगभग 82.5 कैलोरी होती है, जो सुबह की शुरुआत करने के लिए सही है। हालांकि, कच्चा पनीर, प्रोसेस्ड चीज की तुलना में ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है और अगर आप इसे बहुत ज्यादा तला-भुना हुआ कुछ बनाएंगे, तो सुबह-सुबह इसे खाकर आपको नींद आएगी।

insidepaneerinbreakfast

इसे भी पढ़ें : अच्छी मसल्स वाली बॉडी चाहिए तो सिर्फ एक्सरसाइज नहीं पर्याप्त, खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 5 हेल्दी फूड्स

3. कैल्शियम से भरपूर

मजबूत हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए, कैल्शियम फैट बर्न करने में भी मददगार है। कैल्शियम शरीर के मुख्य तापमान थर्मोजेनेसिस को बढ़ा देता, जिससे चयापचय में तेजी आ जाती और  फैट तेजी से बर्न सकता है। इस तरह अगर आप बहुत मोटे हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए नाश्ते का सबसे स्वस्थ विकल्प हो सकता है।

नाश्ते में कच्चा पनीर खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा होता है। वहीं आप अपने बच्चों को भी इसे खिला सकते हैं क्योंकि इसमें ओमेगा 3 भी पाया जाता है, जो मानसिक विकास में सहायक होता है। साथ ही घर के बड़े जिन्हें, दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहा है उनके लिए भी ये बेहद फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि पनीर खाने से ब्लड-प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है और इसमें कई ऐसे खनिज होते हैं, जिनकी शरीर को उम्र बढ़ने के साथ आवश्यकता होती है। इसलिए रोज अपने और अपने परिवार के लिए नाश्ते में कच्चा पनीर जरूर शामिल करें।

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Disclaimer