
Healthcare Heroes: Health-Tech & Well-Being Conclave & Awards 2023 का आयोजन 05 मार्च 2023 को शाम तीन बजे से दिल्ली के ललित होटल में किया जाएगा, जहां हेल्थकेयर से जुड़ी कई शख्सियतें जुड़ेंगी। इस समारोह में वैश्विक मानवतावादी, आध्यात्मिक गुरु और शांति दूत Sri Sri Ravi Shankar गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जुड़ रहे हैं। इस अवार्ड शो का प्रस्तुतकर्ता है Dabur Vedic Tea है और सह-प्रस्तुतकर्ता Insta sheild है। बता दें कि Onlymyhealth अब तक दो बार सफलतापूर्वक Healthcare Heroes Awards कर चुका है। Onlymyhealth, Jagran New Media की एक इकाई है।
Healthcare Heroes: Health-Tech & Well-Being Conclave & Awards 2023 इवेंट उन हेल्थकेयर हीरोज के लिए है, जो अपने काम और अपनी टेक्नोलॉजी की बदौलत देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं और सेहतमंद रहने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसमें विजेताओं को सम्मानित करने के लिए 9 कैटेगरी निर्धारित की गई है। इस लेख में हम तीन कैटेगरी के बारे में बात करेंगे।
मेंटल हेल्थ (कैटेगरी के लिए चार नॉमिनी हैं)
1. वंदना गोपीकुमार (Founder, Banyan, Home for Mentally ill & Destitute Women )
वंदना गोपीकुमार Banyan की संस्थापक हैं, जिसे 1993 में शुरू किया गया था। यह संस्थान देश के सबसे बड़े मानसिक स्वास्थ्य सेवा संगठनों में से एक है। Banyan की सर्विस तमिलनाडु, केरल और असम में दी जाती है। इसकी सर्विस 10,000 से अधिक व्यक्तियों तक सीधे पहुंचती हैं, और लगभग 8 लाख लोगों को सेवा प्रदान की जाती है। यह संस्थान महिलाओं को स्वयं सहायता समूह शुरू करने में सहायता करके पुनर्वास में मदद करता है। यह मेंटल हेल्थ पीयर काउंसलर्स और मेंटल हेल्थ एक्टिविटी के रूप में काम करने के लिए फेलोशिप प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें- Healthcare Heroes Awards के तीसरे संस्करण की हो रही है जल्द शुरुआत, हो जाएं तैयार
2. सुमित्रा गारगई (Volunteer with Ekjut)
स्वयंसेवक के रूप में सुमित्रा Ekjut से 2004 में जुड़ीं। उन्होंने मेंटल हेल्थ से जुड़े स्टिग्मा के खिलाफ एक मुहिम शुरू किया है। सुमित्रा खासकर गांव में काम करती हैं। इनके काम में महिलाओं में प्रसवोत्तर अवसाद की पहचान करना, बहिष्करण के साथ-साथ रोगी के परिवार के सदस्यों को ठीक होने में सहायता करने के लिए परामर्श देना शामिल है।
3. एयर कमोडोर डॉ. संजय शर्मा - सेवानिवृत्त (Founder ATHI -Association of Transgender Health in India)
ATHI ट्रांसजेंडर हेल्थकेयर पर काम करने वाला भारत के शीर्ष संगठनों में से एक है। यह ट्रांसजेंडर के समग्र स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक एकीकरण के लिए प्रयासरत है। यह शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक तरीकों से ट्रांसजेंडर को सेवा प्रदान करता है।
4. डॉ. स्वरूप सावनूर (Mental Health Sports Coach)
डॉ. स्वरूप MyMentalCoach के चेयरमैन और संस्थापक हैं, जो भारत के अग्रणी मेंटल कंडीशनिंग और पीक परफॉर्मेंस कोच हैं। इन्होंने 2021 से 2022 तक पंजाब किंग्स आईपीएल टीम के लिए पीक परफॉर्मेंस और मेंटल कंडीशनिंग कोच के रूप में काम किया है। यह इंडियन फुटबॉल टीम के किए मेंटल कंडीशनिंग कोच के रूप में नियुक्त हो चुके हैं।
होलिस्टिक वेलनेस ( इस कैटेगरी के लिए चार नॉमिनी हैं)
1. हर्षवर्धन और सुबाह सराफ (Founder, Satvic Movement)
Satvic Movement एक ऑनलाइन होलिस्टिक हेल्थ एजुजेक्शन प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना 2017 में हर्षवर्धन और सुबाह सराफ द्वारा की गई थी। यह संस्थान अपने चैनल के माध्यम से सात्विक जीवनशैली को बढ़ाता देता है। इनका अभियान तीन पीलर्स पर आधारित है - होलिस्टिक लाइफस्टाइल, प्राकृतिक आहार और योग।
2. शिंटो मैथ्यू (Guru & Founder of Kalari Kendram)
कलारी केन्द्रम कलरीपायट्टु को पढ़ाने के लिए समर्पित है, जो केरल, दक्षिण भारत का एक प्राचीन मार्शल आर्ट है, जो सभी मार्शल आर्ट परंपराओं का आधार है। कलरीपायट्टु के मैथारी चरण के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 200 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया।
इसे भी पढ़ें- Healthcare Heroes: Health-Tech, Well-Being Conclave, Awards - इन कैटेगरी में विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
3. डॉ. अंजू शर्मा (Sound Therapy Master, Tedx Speaker & Author)
डॉ. अंजू शर्मा एक सर्टिफाइड मेडिकल प्रोफेशनल-एमबीबीएस और न्यूरोसाइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन हैं। उन्होंने अपने शोध कार्य के लिए 14 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। इन्होंने प्रसिद्ध 'अरोमा हीलिंग थेरेपी', 'साउंड हीलिंग थेरेपी', 'भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य उपचार' सहित 128 पारंपरिक और अंतर्राष्ट्रीय उपचार तकनीकों में काम किया है।
4. डॉ. सौम्या प्रभात जाति (MBBS & AFIH)
ऑक्यूपेशनल हेल्थ पर आयोजित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में दी गई 20 वैज्ञानिक प्रस्तुतियों के लिए डॉ. सौम्या को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सराहना मिली है। सौम्या OCCUCON 2021 में “यंग साइंटिस्ट अवार्ड" के विजेता रही हैं। इसके अलावा उन्होंने गोवा में इंडस्ट्रीयल हेल्थ में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार जीता है।
नर्चर विद न्यूट्रिशन (इस कैटेगरी के लिए तीन नॉमिनी हैं)
1. रोशनी सांगवी (The Vegan Khaleesi)
रोशनी सांगवी प्लांट-बेस्ड स्पोर्ट्स और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन न्यूट्रीशनिस्ट हैं। रोशनी ने अपने क्षेत्र में कई अवार्ड जीते हैं। वह एक ACE-सर्टिफाइड पर्सनल ट्रेनर, सर्टिफाइड प्लांटफेड गट कोच, सर्टिफाइड Bodyshred और एनिमल फ्लो इंस्ट्रक्टर भी हैं, जिन्हें फूड और लाइफस्टाइल में काम करके रोग रिवर्सल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
2. कृष अशोक (Writer on Indian Food Science)
कृष अशोक एक लेखक हैं। इनकी किताब बूक मसाला लैब: दी साइंस ऑफ इंडियन कूकिंग अमेजन पर बेस्ट सेलिंग किताब है। यह मिंट लॉज पर फूड कॉलम भी लिखते हैं। यह सोशल मीडिया पर भी हैं जहां वह यूजर्स को वैज्ञानिक आधार पर आहार के बारे में जानकारी देते हैं।
3. डॉ. नंदिता अय्यर (Nutritional Expert)
डॉ. नंदिता अय्यर न्यूट्रिशन सलाह, हेल्दी कूकिंग और माइंडफुल लीविंग आइडिया देती हैं । एक प्रशिक्षित पोषण विशेषज्ञ और खुद से सिखी हुई सेलिब्रिटी शेफ, नंदिता 4 पुस्तकों की प्रकाशित लेखिका भी हैं। नंदिता के पास मुंबई से मेडिसिन में डिग्री और एप्लाइड न्यूट्रिशन में फेलोशिप है।
अगर आप भी हेल्थकेयर सेक्टर में कुछ नया कर रहे हैं, तो इस अवार्ड शो के साथ जरूर जुड़ें। आप डेलीगेट के रूप में Healthcare Heroes: Health-Tech & Well-Being Conclave & Awards 2023 में खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें- https://www.onlymyhealth.com/events/healthcare-heroes-awards