Doctor Verified

आंतों और पेट की सेहत ब‍िगाड़ सकती हैं ये 5 गलत‍ियां, आज ही छोड़ें

Gut Health: अगर आप पाचन से जुड़ी समस्‍याओं का सामना कर रहे हैं, तो इसके पीछे कुछ गलत‍ियां हो सकती हैं। ये गलत‍ियां गट हेल्‍थ को खराब कर देती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों और पेट की सेहत ब‍िगाड़ सकती हैं ये 5 गलत‍ियां, आज ही छोड़ें

What To Do For Bad Gut Health: क्‍या आपको भी अक्‍सर पेट में दर्द, ऐंठन, जलन, खट्टी डकार आना, पेट में भारीपन महसूस होने जैसे लक्षण महसूस होते हैं। अगर हां, तो यह खराब पाचन के संकेत हो सकते हैं। कुछ लोगों को खाने के बाद पेट दर्द, डायर‍िया जैसा भी महसूस होता है। अगर यह क‍िसी बीमारी के कारण नहीं है, तो इसके पीछे गलत आदतें हो सकती हैं। ऐसी आदतें जो आप लंबे समय से फॉलो कर रहे हैं और इससे आपकी पाचन क्र‍िया पर असर पड़ रहा है। ऐसी आदतों का पता लगते ही इन्‍हें बदल लेना चाह‍िए। यह आदतें हमारी गट हेल्‍थ ही नहीं बल्‍क‍ि संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य को ब‍िगाड़ सकती हैं। कुछ लोग हेल्‍दी डाइट लेते हैं लेक‍िन इसके बाद भी उनका डाइजेशन अच्‍छा नहीं होता। ऐसा इसल‍िए क्‍योंक‍ि पेट की सेहत को बेहतर बनाने के ल‍िए पौष्टिक भोजन खाना काफी नहीं है। खाते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए। खाने के दौरान की गई गलत‍ियां ही आगे चलकर डायब‍िटीज और मोटापा जैसी बीमार‍ियों का कारण बनती हैं। आगे जानते हैं ऐसी 5 गलत‍ियों के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।      

1. खाने के तुरंत बाद स्नान लेना- Bath After Meal Good Or Bad 

अगर आप खाने के तुरंत बाद नहाते हैं, तो आपको बता दें क‍ि यह आदत आपके पाचन तंत्र को ब‍िगाड़ सकती है। स्नान के दौरान शरीर का तापमान कम हो जाता है और इससे पाचन प्रत‍िक्र‍िया धीमी हो सकती है। खाने के बाद स्नान लेने से पाचन एंजाइम्‍स कम प्रभावी होते हैं। इसल‍िए भोजन करने और स्नान करने के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर रखना चाह‍िए। इसी तरह खाने के तुरंत बाद, एक्‍सरसाइज करने से बचना चाह‍िए। नहाने के तुरंत बाद, ज्‍यादा शारीर‍िक श्रम करने से पेट दर्द, ऐंठन, और ब्‍लोट‍िंग जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।  

2. भोजन के बाद मीठा खाना- Sweet After Food Meal 

भोजन करने के तुरंत बाद मीठा खाने की आदत है, तो आज ही इसे बदल दें। खाने के बाद, मीठा खाने से या चाय पीने से शरीर को पोषक तत्‍वों का फायदा नहीं म‍िलता। इससे पाचन तंत्र भी बि‍गड़ जाता है। खाने के बाद चाय पीने से आयरन भी ठीक तरह से शरीर में एब्‍सॉर्ब नहीं हो पाता इसल‍िए इस गलती से बचें। भोजन के बाद, स्‍वीट क्रेव‍िंग होती है, तो सौंफ और म‍िश्री का सेवन कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- देर रात खाने की आदत डाइजेशन के लिए है नुकसानदायक, जानें इससे पाचनतंत्र को होने वाले नुकसान

3. पोर्शन साइज फ‍िक्‍स न होना- Portion Size Of Food 

how to improve gut health

पोर्शन साइज फ‍िक्‍स न करने के कारण गट हेल्‍थ ब‍िगड़ सकती है। जरूरत से ज्‍यादा खा लेने से वजन बढ़ जाता है।मेटाबॉल‍िज्‍म की प्रक्र‍िया भी स्‍लो हो जाती है। इस गलती से बचने के ल‍िए अपनी प्‍लेट का साइज फ‍िक्‍स करें। थाली में 60 प्रत‍िशत फल और सब्‍ज‍ियां और 40 प्रत‍िशत अन्‍य चीजों को शाम‍िल करें। द‍िनभर में 3 बड़े मील्‍स लेने के बजाय, 5 मील्‍स का सेवन करें।    

4. खाने के तुरंत बाद पानी पीना- Water After Meal 

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भी बचना चाह‍िए। इस कारण पेट में ब्‍लोट‍िंग, भारीपन, गैस और बेचैनी जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। कुछ लोग खाने के साथ भी पानी पीते हैं। यह भी अच्‍छी आदत नहीं है। इससे पाचन धीमा हो जाता है। पाचन क्र‍िया धीमी होने से अपच की समस्‍या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- बेहतर पाचन के लिए इन 5 फूड्स से बनाएं दूरी, डाइजेशन रहेगा स्वस्थ और बनेगा मजबूत

5. कच्‍चा या ठंडा भोजन खाना- Eating Raw Food  

कच्‍चा या ठंडा भोजन खाने से बचना चाह‍िए। कई लोग ठंडा खाना खाते हैं ज‍िससे पेट में गैस हो सकती है। इसके अलावा कच्‍चा भोजन खाने से भी बचना चाह‍िए। खासतौर पर मांस या अंडे। कच्‍चे मांस में ई. कोली से लेकर साल्मोनेला तक सभी तरह के बैक्टीरिया हो सकते हैं। ये बैक्‍टीर‍िया, फूड पॉइजन‍िंग का कारण बन सकते हैं। खाने को सही तापमान पर अच्‍छी तरह से पकाकर खाना चाह‍िए।  

डाइजेशन को इंप्रूव करना चाहते हैं, तो ऊपर बताई इन 5 गलत‍ियों को करने से बचें। यह जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।    

Read Next

नींद की गुणवत्ता कैसे बढ़ाएं? जानें अच्छी नींद के लिए क्‍या करें और क्‍या नहीं

Disclaimer