Expert

बेहतर पाचन के लिए इन 5 फूड्स से बनाएं दूरी, डाइजेशन रहेगा स्वस्थ और बनेगा मजबूत

Foods To Avoid For Better Digestion: कुछ फूड्स का अधिक सेवन आपके पाचन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, जानें स्वस्थ पाचन के लिए न खाएं कौन से फूड्स।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Feb 06, 2023 18:20 IST
बेहतर पाचन के लिए इन 5 फूड्स से बनाएं दूरी, डाइजेशन रहेगा स्वस्थ और बनेगा मजबूत

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

oods To Avoid For Better Digestion: सेहतमंद रहने के लिए हमारे पाचन तंत्र का मजबूत और स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। हम जो कुछ भी खाते या पीते हैं, उसका पूरा लाभ शरीर को मिल सके यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमारा पाचन तंत्र कितना स्वस्थ है। क्योंकि हमारा पाचन तंत्र ही फूड्स से पाचन और उससे पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। जिनका उपयोग हमारा शरीर ऊर्जा, शारीरिक विकास और मरम्मत के लिए करता है। लेकिन जब आपकी पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है, तो यह न सिर्फ पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है, बल्कि शरीर में कई अन्य रोगों को भी जन्म देता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि अपच की समस्या होने पर किसी भी तरह के भारी फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे पेट में सीने में जलन, पेट फूलना, डकार, गैस और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि पाचन को दुरुस्त करने और मजबूत बनाने के लिए क्या करें?

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो कुछ फूड्स का नियमित सेवन भी हमारे पाचन को खराब कर सकता है और पेट संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर आप अपनी डाइट में से इन फूड्स को बाहर कर दें, तो इससे आपको स्मीद और हेल्दी डाइजेशन पाने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहें जिनका सेवन करने से आपका पाचन प्रभावित हो सकता है और स्वस्थ पाचन  के लिए आपको इनसे सख्त परहेज करना चाहिए।

foods to avoid for better digestion in hindi

डाइजेशन स्वस्थ रखने के लिए इन 5 फूड्स से करें परहेज- Foods To Avoid For Better Digestion In Hindi

1. प्रोसेस्ड फूड्स

इन फूड्स में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है, साथ ही सोडियम से भरपूर होते हैं। यह आपके पाचन को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। इसके अलावा इनमें प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स डाले जाते हैं। ये पेट में गड़बड़ का कारण बन सकते हैं और आपको मल्याग में भी परेशानी हो सकती है।

2. आर्टिफिशियल स्वीटनर्स

इनसे बने फूड्स का अधिक सेवन पेट में ऐंठन और दस्त की समस्या बढ़ा सकते हैं। यह अपच का कारण बनते हैं और पेट में गैस, सूजन और दस्त का कारण बनते हैं।

इसे भी पढें: किन लोगों को करी पत्ता नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

3. मसालेदार भोजन

ज्यादा मिर्च और मसालेदार भोजन भी आपके पाचन को प्रभावित करता है, यह सीने में जलन और अपच का एक बड़ा कारण है। क्योंकि मिर्च में कैप्साइसिन नामक घटक होता है, जो एसिडिटी का कारण बनता है।

4. तले हुए और डीप फ्राइड फूड्स

तले हुए फूड्स पाचन तंत्र के लिए बेहद भारी होते हैं। इनमें हानिकारक फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है। इनका अधिक सेवन पाचन को प्रभावित करता है, कब्ज और दस्त का कारण बन सकते हैं।

5. शराब

आंतों के स्वास्थ्य के लिए यह शराब बहुत जहरीली होती है। इसका नियमित और अधिक सेवन पेट संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

इसे भी पढें: सर्दियों में साबूदाना सूप पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें इसकी आसान रेसिपी

6. चाय और कॉफी

इनका अधिक सेवन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, क्योंकि इनमें कैफीन होता है। ज्यादा मात्रा में इनका सेवन डायरिया का कारण बन सकता है। स्वस्थ पाचन के लिए आपको कॉफी, चाय, चॉकलेट, सोडा ड्रिंक्स आदि का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

अगर आप भी अपने पाचन को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो उपरोक्त का सेवन सीमित करें। यकीन मानिए, इससे पेट संबंधी समस्याओं से बचाव में बहुत मदद मिलेगी।

All Image Source: Freepik

Disclaimer