विच हेजल के फूल से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Health Benefits of Witch Hazel: विच हेजल फूल शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
विच हेजल के फूल से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे


Health Benefits of Witch Hazel: विच हेजल फूल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विच हेज़ेल एक फूल वाला पौधा है, जिसका इस्तेमाल जड़ी-बूटियों और कई अन्य बीमारियों को ठीक करने में किया जाता हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और खनिज आदि पाए जाते हैं। विच हेजल को ग्लिसरीन ने मिलाकर इसका मरहम बनाकर आसानी से लगाया जा सकता है। विच हेजल के उपयोग से स्ट्रेच मार्क्स, कान का संक्रमण और सोरायसिस जैसी बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। विच हेजल का फूल देखने में काफी सुदर होता है और इसके उपयोग से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं विच हेजल के अन्य फायदों के बारे में।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए फायदेमंद

विच हेजल के फूल के प्रयोग से स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता है। कई महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स को लेकर काफी परेशान रहती है। ऐसे में विच हेजल के फूल से जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। ये फूल स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के साथ स्किन को मुलायम भी बनाता है।

सोरायसिस के लिए फायदेमंद

विच हेजल के फूल के प्रयोग से सोरायसिस की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। विच हेजल के फूल में मौजूद टैनिन, कैटेकिन और कोलीनव आदि पाए जाते हैं। जिस कारण सोरायसिस की समस्या में आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में खुजली होने से बचाता है।

witch hazel

जलन के लिए फायदेमंद

विच हेजल के पौधे जलन को आसानी से कम करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन में होने वाली खुजली और जलन आसानी से कम होती हैं। कई लोग स्किन की जलन को कम करने के लिए कई तरह की स्प्रे आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीजें महंगी होने के साथ इनके इस्तेमाल से स्किन को नुकसान हो सकता है। ऐसे में ये फूल लगाने से नैचुरली स्किन की जलन कम होती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पीठ का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

आंखों की सूजन दूर करे

विच हेजल के फूलों का उपयोग करके आंखों की कई समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण कंजक्टिवाइटिस की समस्या को आसानी से दूर करते हैं और आंखों की सूजन और खुजली आदि को भी दूर करने में मदद करते हैं।

पिंपल्स को करे कम

विच हेजल के उपयोग से पिंपल्स को आसानी से कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण और टैनिन पिंपल्स को कम करने के साथ ऑयली स्किन की समस्या को भी आसानी से दूर करते हैं। विच हेजल के फूलों से तैयार की गई क्रीम का भी लगाया जा सकता है।

विच हेजल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।  

All Image Credit- Freepik

Read Next

नवरात्र व्रत के दौरान वजन घटाने के लिए बनाएं ये 4 फलाहार Low Calorie Recipes

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version